
महंगे पेट्रोल-डीजल के चलते अब इंडिया में बैटरी वाली कारों (Electric Car) की सेल धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए कई कार निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों पर जोर दे रही हैं। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी भी अपनी इलेक्ट्रिक कार्स को इंडिया में पेश करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक किसी भी इलेक्ट्रिक कार के मॉडल को लॉन्च किया है। लेकिन, कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि कंपनी वैगनआर के इलेक्ट्रिक वर्जन (Maruti WagonR Electric) को पेश करने की प्लानिंग कर रही है। साथ ही अब प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) हिसाशी ताकेयूची ने इलेक्ट्रिक कार को लेकर मारुति सुजुकी की प्लानिंग के बारे में जानकारी दी है।
Maruti Suzuki EV
मारुति सुजुकी के नए सीईओ और एमडी हिसाशी ताकेयूची का कहना है कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत 10 लाख रुपये से कम करना मुश्किल होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि मारुति भारतीय बाजार में कई ईवी पेश करने की योजना बना रही है और 2025 में कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार पेश कर सकती है। इसे भी पढ़ें: 5 रुपये के खर्च में चलती है 60 किलोमीटर! इस शख्स ने किया कमाल, घर में ही बना डाली Made In India Electric Car

साथ ही कंपनी देश में ईवी की मांग बढ़ने पर वह भविष्य में अपने कारखानों में इलेक्ट्रिक वाहनों के विनिर्माण पर भी विचार कर रही है। वहीं, पहला ईवी मॉडल सुजुकी मोटर के गुजरात संयंत्र में बनाया जाएगा।
ताकेयूची ने कहा कि अगर किसी को बाजार में एक किफायती ईवी लाना चाहिए, तो वह मारुति सुजुकी होनी चाहिए। लेकिन ईवी अभी भी बहुत महंगा है … इसलिए मुझे लगता है कि बहुत सस्ती ईवी बनाना काफी मुश्किल है। वहीं, ताकेयूची ने कहा कि कम दूरी पर चार्जिंग प्वाइंट की उपलब्धता से वाहन की कीमत कम करने में मदद मिल सकती है। वहीं, अगर बुनियादी ढांचा हर जगह है और आप जहां भी जाते हैं, वहां हमेशा एक फास्ट चार्जर उपलब्ध होता है, तो शायद कम खर्चीली कार में बहुत छोटी बैटरी को लगाकर सेल किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च होने ही वाली है Mahindra की सस्ती Electric Car, लंबी रेंज के साथ होंगी ये खूबियां
लेटेस्ट वीडियो
ताकेयूची ने कहा कि कंपनी पहला इलेक्ट्रिक वाहन 2025 में उतारेगी और फिर एक के बाद एक कई मॉडल्स को बाजार में पेश किया जाएगा। वहीं, कंपनी का पहला ईवी 10 लाख रुपये से कम का नहीं होगा, जिसे लेकर खुद कंपनी ने साफ कर दिया है।






















