
Redmi Note 11T सीरीज के लॉन्च को लेकर खबर थी कि ये मई में पेश किए जा सकते हैं। अब कंपनी ने अपने नेक्स्ट जेनरेशन रेडमी नोट T-सीरीज के लॉन्च डेट ऑफिशियली कंफर्म कर दी है। Redmi Note 11T सीरीज स्मार्टफोन चीन में 24 मई को लॉन्च होंगे। रेडमी नोट 11 टी स्मार्टफोन के बारे में पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं। इसके साथ ही कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर इस सीरीज के स्मार्टफोन 一 Redmi Note 11T और Note 11T Pro को स्पॉट भी किया जा चुका है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल Redmi Note 11T Pro+ स्मार्टफ़ोन के लॉन्च को कंफर्म किया है।
संभव है रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। या यह भी हो सकता है कि रेडमी फ़िलहाल Redmi Note 11T Pro और Pro+ स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। यह तो रेडमी के लॉन्च इवेंट के बाद ही सामने आएगा।
Redmi Note 11T Series
3C और TENAA डेटाबेस की लिस्टिंग से पता चलता है कि Redmi Note 11T और Redmi Note 11T Pro स्मार्टफोन के मॉडल नंबर क्रमश: 22041216C और 22041216UC है। Redmi Note 11T स्मार्टफोन दो कंफ्रीग्रेशन 一 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB+256GB ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है। Redmi Note 11T Pro स्मार्टफोन को 8GB+128GB और 8GB+512GB ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।
रेडमी के दोनों स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि 6.6-इंच का स्क्रीन दी जा सकती है। इसके साथ ही फोन की मोटाई 8.8mm है। Redmi Note 11T सीरीज के बारे में बताया जा रहा है कि सभी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। हालांकि ऑफिशियल जानकारी लॉन्च के दौरान ही सामने आएगी। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा Dimensity 920 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल Realme Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेश्न
इसके साथ ही Redmi Note 11T और Redmi Note 11T Pro दोनों स्मार्टफोन के 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च होने की बात भी सामने आ रही है। Redmi Note 11T Pro 5G स्मार्टफोन में शाओमी 120W फास्ट चार्जिंग और Note 11T 5G स्मार्टफोन में 67W चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। इसके साथ ही सर्टिफिकेशन वेबसाइट से यह भी पता चलता है कि Note 11T स्मार्टफोन में 4980mAh और प्रो वेरिएंट में 4300mAh की बैटरी दी जा सकती है। दोनों स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 पर रन करेंगे। यह भी पढ़ें : 48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ सस्ता Realme Narzo 50 5G लॉन्च, Samsung और Xiaomi की मार्केट होगी खराब!


















