Mi 11 Lite 4G इंडिया में हुआ डिस्कंटीन्यू, 5G के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या है इस खबर की सच्चाई

Join Us icon

अपडेट: Xiaomi ने 91mobiles को स्पष्ट किया है कि Mi 11 Lite 4G को भारत में बंद नहीं किया गया है। फोन अभी भी देश में Mi.com के जरिए उपलब्ध है।

Mi 11 लाइट 4G को जून में भारत में 2021 में सबसे स्लिम और सबसे हल्के फोन के रूप में लॉन्च किया गया था। स्लिम और लाइट डिज़ाइन के अलावा फोन में 90Hz AMOLED डिसप्ले, स्नैपड्रैगन 732G चिपसेट और 64MP ट्रिपल कैमरा था। हालांकि, भारत में लॉन्च हुए Mi 11 Lite की एक खामी यह थी कि यह केवल 4G सपोर्ट के साथ आया था। लेकिन, कंपनी ने पुष्टि की थी कि 5G नेटवर्क के रोल आउट होने पर 5G वेरिएंट को लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि Xiaomi ने अब Mi 11 Lite 5G मॉडल को देश में लाने के लिए चुपचाप Mi 11 Lite 4G को बंद कर दिया है।

टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Mi 11 लाइट 4G को भारत में बंद कर दिया गया है क्योंकि Xiaomi 5G मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है, इसलिए इसे अभी एक लीक ही माना जाना चाहिए। हालांकि, ऐसा लगता है कि स्रोत “1000%” आश्वस्त है कि Mi 11 लाइट 4G को इंडिया में बंद कर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi Mix 4 होगा कर्व स्क्रीन और अंडर डिस्प्ले कैमरा वाला पहला स्मार्टफोन

Mi 11 Lite 5G specifications

भारत में Mi 11 Lite 5G लॉन्च की तारीख का खुलासा होना बाकी है। स्मार्टफोन को भारत के बाहर कुछ बाजारों में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, इसलिए हम स्पेक्स जानते हैं। Mi 11 Lite 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55-इंच FHD+ AMOLED FHD+ डिसप्ले दिया गया है। इसके साथ ही 5G वेरिएंट को Snapdragon 780 SoC के साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: भारतीयों को पसंद चीनी, Top 5 Smartphone ब्रांड्स में चार नाम है चाइनीज, Xiaomi बना नंबर वन, Samsung की बढ़ी परेशानी

Mi 11 Lite स्मार्टफोन में 4,250mAh की बैटरी दी है जो 33W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। शाओमी के इस फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया है, जिसके साथ 8MP का वाइड एंगल लेंस और 5MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है।इस फोन में 20MP फ्रंट कैमरा है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर, Android 11 पर आधारित MIUI 12 पर काम करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here