Exclusive: Mi 11 Lite इस डिजाइन के साथ करेगा एंट्री, देखें लुक

Join Us icon

Xiaomi Mi 11 Lite कंपनी का अपकमिंग मिड-रेंज अफोर्डेबल स्मार्टफोन होगा जो कि कुछ समय में जल्द ही टेक मार्केट में पेश किया जाएगा। वहीं, पिछले कुछ दिनों से फोन काफी चर्चा में है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि फोन इस महीने के आखिर में पेश कर दिया जाएगा। इसके अलावा हाल में खबर आई थी, जिसमें फोन के कैमरा और डिस्प्ले के अलावा कई और अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई थी। अब 91मोबाइल्स को मी11 लाइट के डिजाइन और कलर ऑप्शन की एक्सक्लूसिव जानकारी इंडस्ट्री इनसाइड ईशान अग्रवाल के माध्यम से मिली है। आइए आगे जानते हैं इस नई लीक में सामने आई जानकारी के बारे में सबकुछ।

Mi 11 Lite इस डिजाइन और कलर में करेगा एंट्री

Mi 11 Lite के लेटेस्ट रेंडर में फोन अलग-अलग कलर ऑप्शन में स्पॉट किया गया है, जिससे जानकारी सामने आई है कि फोन को तीन कलर ऑप्शन- black, peach और purple में पेश किया जाएगा। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि फोन के फ्रंट पर पंल-होल कटआउट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi 9 सीरज में 9 फोन के दाम हुए कम, Note 9 Pro Max की कीमत में भी भारी कमी

mi-11-lite-render-feat

शानदार डिसप्ले और प्रोसेसर से लैस होगा Mi 11 Lite

कुछ समय पहले टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने जानकारी दी थी कि Mi 11 Lite 4G में 6.55 इंच का डिसप्ले दिया जाएगा। Xiaomi ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 90Hz का OLED डिसप्ले दिया जाएगा जो कि 10-बिट का कलर डेप्थ सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 732G दिया जाएगा। हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि फोन 4G और 5G वर्जन में लॉन्च किया जाएगा।

होगा 64 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा

फोटोग्रफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके अलााव फोन के इंडियन और ग्लोबल वेरियंट में थोड़ा फर्क हो सकता है। दरअसल, फोन के ग्लोबल वेरिएंट में कंपनी मैक्रो लेंस दे सकती है तो वहीं, इसके इंडियन वेरियंट में 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हो सकता है। इसके अलावा फोन में दिए गए ट्रिपल कैमरा सेटअप का सेकंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस होगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने किया शक्ति प्रदर्शन, लॉन्च किया पावरफुल Mi 10S 5G फोन

6जीबी रैम और फास्ट चार्जिंग का होगा सपॉर्ट

कुछ समय पहले Mi 11 Lite को लेकर बताया गया था कि फोन में 6जीबी रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज होगी। इसेक अलावा फोन को पावर देने के लिए 4250mAh की बैटरी और 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग दी जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here