
Xiaomi ने इस साल मार्च महीने में चीनी मार्केट में Mi 11 Lite को 4G और 5G वर्जन में लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी इस फोन को इंडिया में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। काफी समय से फोन के इंडिया लॉन्च को लेकर टीज किया जा रहा था। अब कंपनी ने आखिरकार ऑफिशियल तौर पर जानकारी दे दी है कि फोन 22 जून को इंडिया के टेक मंच पर मी 11 लाइट लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के अनुसार यह फोन इंडिया का सबसे पतला और हल्का फोन होगा। इसके अलावा उम्मीद है कि कंपनी फोन के 4जी मॉडल को भारत में लॉन्च करेगी, हालांकि 5जी वेरिएंट को अभी नहीं लाया जाएगा।
Mi 11 Lite का इंडिया लॉन्च
मी इंडिया ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है कि कंपनी 22 जून को इंडिया का सबसे हल्का और सबसे पतला फोन मी 11 लाइट पेश करेगी। हालांकि, इस ट्विट में 4G और 5G वेरिएंट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। फोन का लॉन्च वर्चुअल इवेंट का आयोजन कर किया जाएगा, जिसे आप घर बैठे शाओमी के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर देख सकते हैं। इसे भी पढ़ें: सिर्फ तीन क्लिक पर देख पाएंगे सर्विस सेंटर में Xiaomi फोन की स्थिति, जानें तारीका
Mi 11 Lite का इंडिया प्राइस
बता दें कि पॉपुलर टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने इस साल की शुरुआत में जानकारी लीक की थी कि एमआई 11 लाइट भारत में 3 वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा हाल ही में इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया कि Xiaomi Mi 11 Lite 4G वेरिएंट की कीमत भारत में करीब 25000 रुपए के आसपास होगी। हालांकि, यह कीमत किस वेरिएंट की होगी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
Mi 11 Lite की स्पेसिफिकेशन्स
Mi 11 Lite स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में दो वेरिएंट्स 4G और 5G सपोर्ट के साथ पेश किया गया था। दोनों ही स्मार्टफोन एक जैसे डिजाइन और लगभग एक जैसे स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं। Mi 11 Lite स्मार्टफोन में 6.55 इंच की FHD+ (2400×1080) AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो HDR10 और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। शाओमी के इस स्मार्टफोन का 4G वेरिएंट्स Qualcomm Snapdragon 732G चिपसेट के साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके साथ ही 5G वेरिएंट को Snapdragon 780 SoC के साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: दो महीने पहले लॉन्च हुआ था फोन लेकिन अभी तक नहीं शुरू हुई सेल, देखें क्या है यह Xiaomi का अजीब खेल
Mi 11 Lite स्मार्टफोन में 4,250mAh की बैटरी दी है जो 33W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। शाओमी के इस फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया है, जिसके साथ 8MP का वाइड एंगल लेंस और 5MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है।इस फोन में 20MP फ्रंट कैमरा है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर, Android 11 पर आधारित MIUI 12 पर काम करता है।





















