117 स्पोर्ट्स मोड सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ Mi Smart Band 7 Pro, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi भारत में भी जल्द ही Mi Smart Band 7 Pro को लॉन्च करेगा।

Join Us icon

Xiaomi ने अपना लेटेस्ट फिटनेस बैंड Mi Smart Band 7 Pro को लॉन्च कर दिया है। शाओमी का यह फिटनेस बैंड चीन में Xiaomi 12S सीरीज के स्मार्टफोन के साथ NFC सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। लेटेस्ट Xiaomi Smart Band 7 Pro में स्क्वायर डायल दिया गया है जिसमें 1.64-इंच का AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। यह स्मार्ट फिटनेस बैंड को 5ATM वाटर रजिस्टेंस और बिल्ट इन GPS सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। Xiaomi का दावा है कि Mi Smart Band 7 Pro में 235mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में इसे 12 दिनों तक का बैकअप ऑफर करती है। लेटेस्ट Mi Smart Band 7 Pro फिटनेस ट्रैकर की सेल चीन में इस हफ्ते से शुरू हो जाएगी। यहां हम आपको फिटनेस बैंड के बारे में डिटेल से जानकारी दे रहे हैं।

Xiaomi के Mi Band सीरीज़ के फ़िटनेस ट्रैकर भारत में भी काफ़ी लोकप्रिय है। फ़िलहाल कंपनी ने Mi Smart Band 7 Pro के इंडिया लॉन्च को लेकर कुछ भी ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। हमारा मानना है कि यह फिटनेस ट्रैकर भारत में सितंबर में आयोजित होने वाले कंपनी के इवेंट Mi Smarter Living में पेश किया जा सकता है।

Xiaomi Mi Smart band 7 Pro की कीमत

Xiaomi Mi Band 7 Pro Launched check price and features

Xiaomi Mi Smart Band 7 Pro फिटनेस बैंक को दो कलर ऑप्शन – ब्लैक और व्हाइट में पेश किया गया है। इस फिटनेस बैंड के स्ट्रैप छह कलर ऑप्शन और दो स्पेशल लेदर टेक्चर ऑप्शन में पेश किया गया है। लेदर स्ट्रेप्स की कीमत चीन में CNY 59 (करीब 700 रुपये) है। इसके साथ ही Xiaomi Mi Smart Band 7 Pro को चीन में CNY 399 (करीब 4,700 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। हालांकि पहले सेल के दौरान शाओमी के फिटनेस ट्रैकर को CNY 379 (करीब 4,500 रुपये) में ख़रीदा जा सकता है।

Xiaomi Mi Smart Band 7 Pro फीचर्स

  • 1.64-इंच AMOLED डिस्प्ले
  • बिल्ट-इन GPS
  • NFC
  • 117 स्पोर्ट्स मोड
  • 5ATM वाटर रजिस्टेंस
  • 235mAh बैटरी
  • 12 दिनों की बैटरी

Xiaomi Mi Band 7 Pro Launched check price and features

Xiaomi Mi Smart Band 7 Pro में 1.64-इंच का AMOLED पैनल दिया गया है, जिसका रेजलूशन 280×456 पिक्सल है। यह डिस्प्ले ऑलवेज ऑन सपोर्ट के साथ आती है। शाओमी के इस फिटनेस ट्रैकर में यूजर्स को 180 बिल्ट इन वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही इस फिटनेस ट्रैकर में GPS, NFC, GLONASS, Galileo, Beidou, और QZSS का सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढें : 50MP कैमरा वाले दमदार OnePlus Nord 2T की पहली सेल, बंपर डिस्काउंट के साथ सस्ते में खरीदें

Xiaomi Mi Smart Band 7 Pro फिटनेस ट्रैकर में 117 स्पोर्टस मोड दिए गए हैं जो कि SpO2 सेंसर, हार्ट रेट और स्लीप मॉनीटर जैसे हेल्द ट्रैकिंग सेंसर दिए गए हैं। इस फिटनेस बैंड को 5ATM वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है। शाओमी के वॉच में 235mAh की बैटरी दी गई है, जिसके लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 12 दिनों का बैकअप ऑफ़र करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here