
चीनी कंपनियों के टक्कर देते हुए भारतीय स्मार्टफोन निर्माता माइक्रोमैक्स ने हाल में ही अपनी भारत सीरीज़ में कई शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। वहीं इस सीरीज़ को और आगे बढ़ाते हुए माइक्रोमैक्स जल्द ही एक और नया फोन भारत 5 पेश करने जा रही है। माइक्रोमैक्स ने अपने इस फोन के लॉन्च ईवेंट के लिए मीडिया इन्वाईट भेजने शुरू कर दिए हैं। भारत 5 दिसंबर की 1 तारीख को गुरुग्राम में आयोजित होने वाले एक ईवेंट के माध्यम से भारतीय बाजार में दस्तक देगा।
1 दिसंबर को आयोजित होने वाले माइक्रोमैक्स भारत 5 की मुख्य यूएसपी इसकी 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी होगी। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि भारत 5 को 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो लीक्स के अनुसार फोन में 1280 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की एसडी डिसप्ले दी जाएगी। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा 64बिट 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करेगा।

कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी रैम मैमोरी के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर भी एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।
भारत में ही बनेगा नया एप्पल आईफोन एसई2, सस्ते में होगी सेल
माइक्रोमैक्स भारत 5 एक 4जी वोएलटीई फोन होगा जो यूएसबी ओटीजी के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस होगा। यह फोन 22 भारतीय भाषाओं को समझने में सक्षम होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। बहरहाल माइक्रोमैक्स भारत 5 की वास्तविक कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के लिए 1 दिसंबर का इंतजार किया जा रहा है।


















