माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/08/micromax-infinity-2.jpg

माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी प्राइस इन इंडिया
माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी, 3जीबी रैम 32जीबी मैमोरी- 9,999 रुपये

वर्ष 2017 की बात की जाए तो इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में बेज़ल लेस डिसप्ले वाले फोन के रहे। शुरुआत सैमसंग ने गैलेक्सी एस8 से की थी लेकिन आईफोन 10 के आने के बाद बेज़ल लेस इनफिनिटी डिसप्ले को हर कोई जान गया। परंतु इसी बीच भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने 10,000 रुपये से कम के बजट में इनफिनिटी डिसप्ले वाले फोन को लॉन्च कर महेंगे फीचर को कम रेंज में ला दिया। कंपनी ने कुछ माह पहल ही माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी को लॉन्च किया है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है और यह फोन आॅनलाइन स्टोर अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है।

डिजाइन
माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी को मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया है। फोन की बिल्ड क्वालिटी सॉलिड है और देखने में भी स्मार्ट है। पिछले पैनल में ही आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

डिसप्ले
माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी की सबसे बड़ी खासियत इसकी 18:9 रेशियो वाली डिसप्ले है। नैरो बेज़ल्स आधारित इस फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है। माइक्रोमैक्स के इस फोन को 1440×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की एचडी+ आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है। कंपनी ने इसे 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ पेश किया है।

हार्डवेयर
कैनवस इनफिनिटी को 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी पर पेश किया गया है जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का क्ववाडकोर प्रोसेसर दिया गया है।

सॉफ्टवेयर
माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर पेश किया गया है। यह फोन स्टॉक एंडरॉयड पर रन करता है। कंपनी ने इसे ओरियो पर अपडेट देने का भरोसा दिलाया है।

कनेक्टविटी
सिक्योरिटी के लिए जहां इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें 4जी वोएलटीई, डुअल सिम और ओटीजी सपोर्ट उपलब्ध है।

बैटरी
पावर बैकअप के लिए कैनवस इनफिनिटी में 2,900एमएएच की बैटरी दी गई है।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हालांकि फ्रंट में सिंगल कैमरा है लेकिन सॉफ्टवेयर के माध्यम से आप पोट्रेड मोड का उपयोग कर सकते हैं।

माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.7 इंच (14.48 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन एचडी+ (720 x 1,440 पिक्सल), 18:9 आसपेक्ट रेशियो, बेज़ल लेस डिसप्ले
प्रोटेक्शन
स्क्रीन टाइप आइपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
प्रोसेसर  1.4गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए53 क्वाडकोर प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसर एड्रीनो 308
मैमोरी
रैम 3जीबी
इंटरनल मैमेरी 32जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 128जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 16-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश हां
वीडियो रिकॉर्डिंग 1,080 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी7.1 (मार्शमेलो), 8.0 अपग्रेडेबल
यूआई स्टॉक
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 2,980 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो (हाईब्रीड)
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी नहीं
यूएसबी ओटीजी हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड नहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 152 X73X9एमएम
वज़न 160ग्राम
कलर ब्लैक