Mivi One 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, Snapdragon 5G चिपसेट के साथ आएगा कंपनी का पहला फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/mivi-one-5g-india-launch-date-confirmed-snapdragon-5g-chipset.jpg

Mivi अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इसे भारत में 24 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि Mivi अब तक ईयरफोन, स्पीकर और दूसरे ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है, लेकिन करीब एक दशक तक भारत में कंज्यूमर टेक्नोलॉजी को डेवलप, डिजाइन और मैन्युफैक्चर करने के बाद कंपनी स्मार्टफोन बाजार में कदम रख रही है। आइए, आगे नए डिवाइस की डिटेल्स जानते हैं।

24 सितंबर को लॉन्च होगा Mivi One 5G

Mivi ने पुष्टि की है कि पहला स्मार्टफोन 24 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन को “Pretty Powerful” टैगलाइन के साथ टीज किया है। फोन की सेल Flipkart के जरिए की जाएगी। कंपनी का कहना है कि Mivi One 5G को भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।

अभी Mivi ने फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इतना जरूर कंफर्म किया है कि फोन में Qualcomm Snapdragon 5G चिपसेट मिलेगा।

Mivi One 5G के कुछ संभावित स्पेसिफिकेशंस हाल ही में Geekbench पर सामने आए हैं। लिस्टिंग में Mivi MVNOE नाम के डिवाइस को देखा गया था। इसमें Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, 6GB RAM और Android 16 की जानकारी सामने आई थी। इस डिवाइस ने Geekbench 7 के सिंगल-कोर टेस्ट में 677 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,490 अंक हासिल किए हैं।

15 हजार रुपये से कम कीमत में आ सकता है फोन

Mivi One 5G की कीमत का आधिकारिक खुलासा लॉन्च के समय ही होगा। हालांकि, कंपनी का यह फोन 15,000 रुपये से कम वाले सेगमेंट को टारगेट कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो Mivi One 5G इस कीमत में Snapdragon चिपसेट के कई सस्ते फोन को टक्कर दे सकता है।

बजट सेगमेंट में इस समय कई कंपनियां 5G के बजाय 4G फोन पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। ऐसे में कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी देने वाला Mivi One 5G यूजर्स के लिए नया विकल्प बन सकता है। इस सेगमेंट में फोन को Redmi, Realme और Motorola जैसे ब्रांड्स से मुकाबला मिल सकता है।

Mivi ने अब तक Mivi One 5G के डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है। कंपनी की ओर से केवल Snapdragon 5G चिपसेट और लॉन्च डेट की पुष्टि हुई है। Geekbench लिस्टिंग सही साबित होती है तो फोन में 6GB RAM और Android 16 मिलने की उम्मीद है।

Mivi One 5G फोन का डिजाइन भी पूरी तरह सामने नहीं आया है। सामने आई लिस्टिंग में हरे रंग का वैरियंट दिख रहा है।  जिसमें गोल किनारों वाला डिजाइन देखने को मिलता है। वहीं, बैक पैनल पर इसमें डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश मिलने की जानकारी दिख रही है। यदि आप इस नए डिवाइस को लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।