
Mivi जल्द ही स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने जा रहा है। कंपनी ने अपने पहले फोन के नाम का ऐलान कर दिया है। इसे Mivi One 5G नाम से लॉन्च किया जाएगा। डिवाइस को लेकर Flipkart पर माइक्रोसाइट पहले ही लाइव थी जिसमें अब नाम अपडेट हुआ है। इसके साथ डिजाइन और कलर की झलक देखने को मिल रही है। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
Mivi One 5G डिटेल्स
Mivi One 5G का Flipkart माइक्रोसाइट microsite लाइव है। यहां फोन को “dropping soon” के तौर पर टीज किया गया है। इसका मतलब है कि कंपनी जल्द ही भारत में अपने पहले फोन को पेश करेगी। ब्रांड के अनुसार यह फोन 26 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा।
कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि Mivi One 5G में Qualcomm Snapdragon 5G प्रोसेसर मिलेगा। हालांकि, अभी चिपसेट का नाम नहीं बताया गया है। ऐसे में फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि फोन में Snapdragon का कौन-सा चिप लगाया जाएगा।
Flipkart लिस्टिंग के जरिए Mivi One 5G के डिजाइन की शुरुआती जानकारी भी सामने आई है। फोन को ग्रीन कलर में दिखाया गया है। इसमें राउंडेड कॉर्नर्स देखने को मिलते हैं। कंपनी फोन को “Pretty Powerful” टैगलाइन के साथ दिखा रही है। Mivi आने वाले दिनों में फोन के चिपसेट, camera, display, battery, RAM और स्टोरेज सहित और फीचर्स शेयर कर सकता है
15,000 रुपये से कम हो सकती है कीमत
Mivi One 5G की कीमत को लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, लीक्स में दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन को भारत में 15,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में उतारा जा सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो Mivi One का मुकाबला इस रेंज के कई लोकप्रिय Realme, Redmi और Lava 5G फोंस से हो सकता है। हालांकि असल टक्कर फीचर्स और सटीक प्राइस आने के बाद ही पता चल पाएगी।
आखिर में आपको बताते चलें कि Mivi भारत में ऑडियो और अन्य डिवाइस के लिए जानी जाता है। अब देखना होगा कि भारत में स्मार्टफोन लाने के बाद ब्रांड ग्राहकों को कितना लुभा पता है। हालांकि आजकल मोबाइल्स की प्राइस में बढ़ोतरी आम बात हो गई है। इसको देखते हुए इस सस्ते फोन को ग्राहकों का अच्छा रिस्पांस मिल सकता है। यदि आप भी इस ब्रांड के फोन Mivi One 5G को लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











