20 हजार रुपये के पावरफुल फोन,​ बिना हैंग हुए मिलेगी मस्त परफॉर्मेंस

Join Us icon

बजट कम है लेकिन ऐसा फोन चाहिए जिसमें बार-बार हैंग होने का झंझट ना हो? आज हम आपके लिए मार्केट में मौजूद ऐसे ही लेटेस्ट और बेस्ट ऑप्शन्स लेकर आए हैं जो 20 हजार रुपये से कम में मस्त परफॉर्मेंस देंगे। इन स्मार्टफोंस को 91मोबाइल्स ने खुद टेस्ट करके इनके प्रोसेसर की काबिलियत को परखा है।

20 हजार में सबसे ताकतवर स्मार्टफोन (सितंबर)

स्मार्टफोनएनटूटू स्कोरप्रोसेसररैम
iQOO Z97,28,534MediaTek Dimensity 72008GB RAM
Realme Narzo 70 Turbo7,26,959MediaTek Dimensity 7300 Energy12GB RAM
Vivo T37,15,922MediaTek Dimensity 72008GB RAM
iQOO Z9s7,02,922MediaTek Dimensity 730012GB RAM
CMF Phone 16,42,187MediaTek Dimensity 73008GB RAM

iQOO Z9

परफॉर्मेंस

आइकू ज़ेड9 5जी फोन 64 बिट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना चिपसेट है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ARM Mali-G610 MC4 GPU मिलता है। फोन में 8जीबी रैम के साथ 8GB Extended RAM दी गई है जो इसे 16GB RAM की ताकत देती है।

AnTuTu ScoreiQOO Z9
एनूटूट सीपीयू स्कोर240090
एनटूटू जीपीयू स्कोर176074
एनटूटू मेमोरी स्कोर126934
एनटूटू यूएक्स स्कोर185436
एनटूटू फुल स्कोर728534
सिंगल-कोर गीकबेंच1190
मल्टी-कोर गीकबेंच2681
पीसीमार्क परफॉर्मेंस11218

प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹19,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage = ₹21,999

आइकू ज़ेड9 5जी फोन में 6.67 इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 50MP Sony IMX882 सेंसर और 2MP लेंस मिलता है तथा फ्रंट पर 16MP Selfie Camera मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 44W FlashCharge तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

Realme Narzo 70 Turbo

परफॉर्मेंस

रियलमी नारज़ो 70 टर्बो स्मार्टफोन में प्रोसेसिंग के लिए 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पन बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी ऑक्टा-कोर प्रोसर दिया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल माली-जी615 जीपीयू सपोर्ट करता है। बता दें कि यह फोन 14GB Dynamic RAM टेक्नोलॉजी से लैस है जो मोबाइल की 12जीबी रैम को बढ़ाकर 16GB RAM (12जीबी+14जीबी) कर देती है।

AnTuTu ScoreRealme Narzo 70 Turbo
एनूटूट सीपीयू स्कोर213738
एनटूटू जीपीयू स्कोर150005
एनटूटू मेमोरी स्कोर196152
एनटूटू यूएक्स स्कोर167064
एनटूटू फुल स्कोर726959
सिंगल-कोर गीकबेंच1052
मल्टी-कोर गीकबेंच2969
पीसीमार्क परफॉर्मेंस14895

प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • 6GB RAM + 128GB Storage = ₹16,999
  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹17,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage = ₹20,999

रियलमी नारज़ो 70 टर्बो स्मार्टफोन में 6.67 इंच की FHD+ OLED Esports स्क्रीन मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000निट्स ब्राइटनेस पर काम करती है। फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50MP OV50D मेन सेंसर और 2MP पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16MP Front कैमरा मौजूद है। यह रियलमी मोबाइल 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है जिसके चार्ज करने के लिए 45W चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है।

Vivo T3

परफॉर्मेंस

वीवो टी3 5जी स्मार्टफोन 64बिट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना चिपसेट है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर प्रोसेस करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-610 जीपीयू मौजूद है। इसमें 8जीबी फिजिकल रैम के साथ 8जीबी वचुर्अल रैम मिलती है जो इसे 16GB RAM की पावर देती है।

AnTuTu ScoreVivo T3
एनूटूट सीपीयू स्कोर235132
एनटूटू जीपीयू स्कोर179555
एनटूटू मेमोरी स्कोर119964
एनटूटू यूएक्स स्कोर181271
एनटूटू फुल स्कोर715922
सिंगल-कोर गीकबेंच1177
मल्टी-कोर गीकबेंच2646
पीसीमार्क परफॉर्मेंस11423

प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹19,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage = ₹21,999

वीवो टी3 5जी फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1800निट्स ब्राइटनेस वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड स्क्रीन दी गई है। इस फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल आईएमएक्स882 सेंसर + 2 मेगापिक्सल बोका लेंस मिलता है तथा फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

iQOO Z9s

परफॉर्मेंस

आइकू ज़ेड9एस 5जी फोन 4नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 ऑक्टा-कोर पर काम करता है। इस 8-कोर प्रोसेसर में 2.5GHz स्पीड वाले चार Cortex-A78 कोर तथा 2GHz क्लॉक स्पीड वाले चार Cortex-A55 कोर शामिल हैं। ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Mali G615 जीपीयू मिलता है। यह आइकू मोबाइल 12जीबी एक्सटेंडेड रैम तकनीक से लैस है जो फिजिकल 12जीबी रैम के साथ मिलकर इसे 24जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है।

AnTuTu ScoreiQOO Z9s
एनूटूट सीपीयू स्कोर213538
एनटूटू जीपीयू स्कोर147802
एनटूटू मेमोरी स्कोर171908
एनटूटू यूएक्स स्कोर169099
एनटूटू फुल स्कोर702347
सिंगल-कोर गीकबेंच1044
मल्टी-कोर गीकबेंच3011
पीसीमार्क परफॉर्मेंस10918

प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹19,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage = ₹21,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage = ₹23,999

आइकू ज़ेड9एस प्रो में 6.77 इंच की 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलती है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1800निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स882 प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट लेंस शामिल है तथा फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलता है। पावर बैकअप के लिए आइकू मोबाइल में 44वॉट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,500एमएएच बैटरी दी गई है।

CMF Phone 1

परफॉर्मेंस

सीएमएफ फोन 1 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर मोबाइल जीपीयू है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। इस नथिंग के फोन में RAM Booster तकनीक दी गई है जो फोन की फिजिकल 8जीबी रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB रैम की ताकत प्रदान करता है।

AnTuTu ScoreCMF Phone 1
एनूटूट सीपीयू स्कोर188979
एनटूटू जीपीयू स्कोर146467
एनटूटू मेमोरी स्कोर143337
एनटूटू यूएक्स स्कोर163404
एनटूटू फुल स्कोर642187
सिंगल-कोर गीकबेंच1015
मल्टी-कोर गीकबेंच2867
पीसीमार्क परफॉर्मेंस11598

प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • 6GB RAM + 128GB Memory – ₹15,999
  • 8GB RAM + 128GB Memory – ₹17,999

सीएमएफ फोन 1 में 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करने वाली 6.67-इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन 50MP IMX882 + 2MP Bokeh लेंस से लैस ​डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है तथा इसके फ्रंट पैनल पर 16MP Selfie कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh Battery मिलती है जिसे चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन 33W Fast चार्जिंग तकनीक के साथ ही 5W reverse चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here