Vivo T3 5G या realme Narzo 70 Turbo, जानें 20 हजार वाले सेग्मेंट में कौन है बेस्ट

Join Us icon

20 हजार के बजट में realme Narzo 70 Turbo 5G फोन इंडिया में लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल 14GB Virtual RAM की ताकत से लैस होकर आया है जो इस सेग्मेंट के किसी भी फोन में नहीं दी गई है। इसी रेंज में कुछ समय पहले Vivo T3 5G फोन लॉन्च किया गया था जो अब रियलमी नारज़ो को टक्कर देने के लिए तैयार बैठा है। इन दोनों मे से कौन सा फोन सेग्मेंट में बेस्ट है, यह जानने के लिए हमने आगे इनका कंपैरिजन किया है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सrealme Narzo 70 TurboVivo T3
स्क्रीन6.67″ FHD+ 120Hz E4 OLED6.67″ FHD+ 120Hz AMOLED
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7300 EnergyMediaTek Dimensity 7200
मैमोरी12GB RAM + 256GB Storage8GB RAM + 256GB Storage
वचुर्अल रैम सपोर्ट14GB Dynamic RAM8GB Extended RAM
ओएसAndroid 14 + realme UIAndroid 14 + Funtouch OS
बैक कैमरा50MP OV50D + 2MP Portrait50MP IMX882 (OIS) + 2MP Bokeh
फ्रंट कैमरा16MP Selfie16MP Selfie
बैटरी5,000mAh Battery5,500mAh Battery
चार्जिंग45W Fast Charging44W SUPERVOOC
5जी क्षमता9 5G Bands8 5G Bands
वॉटर प्रूफIP65IP54

डिस्प्ले

realme Narzo 70 Turbo 5जी फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह OLED Esports स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस डिस्प्ले पर 2000निट्स ब्राइटनेस के साथ ही इन-डिस्प्ले​ फिंगरप्रिंट सेंसर तथा Rainwater Smart Touch जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Vivo T3 5G फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। पंच-होल स्टाइल वाली यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1200हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट तथा 1800निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। कंपनी ने अपने फोन को DT-Star2 Glass से प्रोटेक्ट किया है।

प्रोसेसिंग

Narzo 70 Turbo एंड्रॉयड 14 आधारित रियलमी यूआई पर पेश किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पन बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी आक्टाकोर प्रोसर दिया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल माली-जी615 जीपीयू सपोर्ट करता है।

Vivo T3 5G फोन 64बिट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना चिपसेट है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर प्रोसेस करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली 610 जीपीयू मौजूद है।

बेंचमार्क रिजल्ट

Benchmarksrealme Narzo 70 Turbo 5GVivo T3 5G
एनूटूट फुल स्कोर726959715922
एनटूटू सीपीयू स्कोर213738235132
एनटूटू जीपीयू स्कोर150005179555
एनटूटू मेमोरी स्कोर196152119964
एनटूटू यूएक्स स्कोर167064181271
गीकबेंच सिंगल-कोर10521177
गीकबेंच म​ल्टी-कोर29692646
पीसीमार्क परफॉर्मेंस1489511423

गेमिंग परफॉर्मेंस

रियलमी नारज़ो 70 टर्बो और वीवो टी3 मोबाइल में गेम खेलने पर कैसा परफॉर्मेंस करेंगे, यह जानने के लिए 91मोबाइल्स की टेस्टिंग टीम ने दोनों स्मार्टफोन पर 3 गेम खेले तथा तीनो को ही आधा घंटा यानी 30-30 मिनट तक रन किया। ये गेम्स खेलने के दौरान किस मोबाइल ने कैसा परफॉर्म किया तथा किस में कितनी ​हीटिंग और बैटरी ड्रॉप हुई, इसकी डिटेल आगे पढ़ सकते हैं।

गेमिंग परफॉर्मेंस (30 मिनट टेस्ट रिजल्ट)realme Narzo 70 Turbo 5GVivo T3 5G
COD ग्राफिक्स सेटिंगVery HighVery High
COD में फोन हीट4.1°8.7°
COD में बैटरी ड्रॉप7%6%
BGMI ग्राफिक्स सेटिंगUltra HDRHDR
BGMI में फोन हीट7.7°
BGMI में बैटरी ड्रॉप7%6%
Real Racing 3 ग्राफिक्स सेटिंगStandardStandard
Real Racing 3 में फोन हीट7.7°8.2°
Real Racing 3 में बैटरी ड्रॉप5%5%

मेमोरी

नारज़ो 70 टर्बो 5जी फोन 8GB RAM और 12GB RAM पर लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है जो फिजिकल रैम में 14जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 26GB RAM की ताकत देने का दावा करती है। इस फोन में 128GB और 256GB स्टोरेज मिलती है।

Vivo T3 5G फोन भी 8GB RAM मैमारी के साथ मार्केट में आया है जो 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में 8जीबी वचुर्अल रैम दी गई है जो 8जीबी फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16GB RAM की पावर देती है।

फोटोग्राफी

बैक कैमरा

realme Narzo 70 Turbo 5G फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल फोन एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP OV50D मेन सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही ​बैक पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 2MP पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो टी3 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह सोनी आईएमएक्स882 सेंसर है जो ओआईएस व ईआईएस फीचर से लैस है। वहीं साथ ही मोबाइल में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल बोका लेंस भी मिलता है।

फ्रंट कैमरा

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नारज़ो 70 टर्बो 5जी 16MP Front Camera सपोर्ट करता है। यह 82.3° फिल्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है तथा एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है।

Vivo T3 5G फोन में भी सेल्फी खींचने, रील्स बनाने तथा वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP Front Camera दिया गया है। यह 1/31″ सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

realme Narzo 70 Turbo और Vivo T3 दोनों स्मार्टफोंस पावर बैकअप के लिए 5,000mAh Battery सपोर्ट करते हैं। रियलमी ने अपने मोबाइल को जहां 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है वहीं वीवो स्मार्टफोन 44वॉट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। इन दोनों फोंस का बैटरी बैकअप चेक करते तथा चार्जिंग तकनीक की ​काबिलियत जानने के लिए हमने इन्हें टेस्ट किया जिसका रिजल्ट आप नीचे देख सकते हैं।

बैटरी टेस्टrealme Narzo 70 Turbo 5GVivo T3 5G
चार्जिंग स्पीड45वॉट फास्ट चार्जिंग44वॉट फास्ट चार्जिंग
पीसीमार्क बैटरी9 घंटे 34 मिनट11 घंटे 16 मिनट
यूट्यूब वीडियो बैटरी ड्रॉप (30 मिनट प्लेबैक)3%4%
20% से 100% चार्ज टाइम64 मिनट70 मिनट

कीमत का कंपैरिजन

realme NARZO 70 Turbo 5G प्राइस

  • 6GB RAM + 128GB Storage – 16,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB Storage – 17,999 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB Storage – 20,999 रुपये

रियलमी नारज़ो 70 टर्बो 5जी स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में आया है। इसके 6जीबी+128जीबी वाले बेस मॉडल का प्राइस 16,999 रुपये तथा 8जीबी+128जीबी का रेट 17,999 रुपये है। वहीं सबसे बड़े 12जीबी+256जीबी की कीमत 20,999 रुपये है। इस फोन को Turbo Yellow, Turbo Green और Turbo Purple कलर में 16 सितंबर से खरीदा जा सकेगा।

Vivo T3 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – 19,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Storage – 21,999 रुपये

वीवो टी3 5जी फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है। यह मोबाइल 8GB रैम सपोर्ट करता है जिसके साथ 128GB स्टोरेज तथा 256GB स्टोरेज मिलती है। इस स्मार्टफोन के बेस वेरिंएट का प्राइस 19,999 रुपये है तथा बड़े वेरिएंट का रेट 21,999 रुपये है। Vivo T3 5G फोन को Cosmic Blue और Crystal Flake कलर में परचेज किया जा सकता है।

कौन है सेग्मेंट में बेस्ट?

रियलमी नारज़ो 70 टर्बो और वीवो टी3 के इस कंपैरिजन में दोनों फोंस खुद को बेस्ट साबित करने के लिए खूब भिड़े हैं। प्रोसेसिंग दोनों की टक्कर की रही लेकिन बेंचमार्क स्कोर में रियलमी स्मार्टफोन कुछ मार्जिंन से आगे निकल गया। नारज़ो 70 टर्बो को बड़ी वचुर्अल रैम का फायदा मिल रहा है जो इसकी परफॉर्मेंस में भी दिखेगा। वैसे दोनों ही फोन मल्टीटास्किंग को अच्छे से हैंडल कर सकते हैं।

तकरीबन सभी स्पेसिफिकेशन्स इन दोनों स्मार्टफोंस की मिलती जुलती ही है। स्क्रीन, कैमरा, बैटरी और चार्जिंग में ज्यादा अंतर नहीं है। लेकिन हमारी टेस्टिंग के दौरान पावर बैकअप सेग्मेंट में Vivo T3 5G फोन बेहतर रिस्पांस दे पाया है। इसकी बैटरी narzo 70 turbo की तुलना में ज्यादा लंबी चलती है।

कीमत के लिहाज से देखें तो realme Narzo 70 Turbo को अधिक ​किफायती कहा जाएगा। इसका 8जीबी+128जीबी मॉडल वीवो टी3 से 2 हजार रुपये सस्ता है। वहीं जितने में 8GB RAM Vivo T3 5G मिल रहा है उससे 1,000 रुपये कम कीमत देकर 12GB RAM वाला Realme 5G फोन खरीदा जा सकता है। ग्राहक अपने पंसद के ब्रांड तथा बेहतर डील को देखकर इनमें से कोई भी फोन चुन सकते हैं। दोनों ही सेग्मेंट में बेस्ट हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here