
पिछले दिनों ही लेनोवो अधिकृत मोटोरोला के नए स्मार्टफोन मोटो ई4 को एफसीसी द्वारा सर्टिफाइड किया गया था, वहीं अब इसी फोन के दूसरे वर्जन मोटो ई4 प्लस को भी यूस एफसीसी की वेबसाइट पर देखा गया है। मोटो ई सीरीज़ के इन दोनों फोन्स को सर्टिफाइड करने के बाद उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही ये दोनों स्मार्टफोन मार्केट में उतार दिए जाएंगे।
फिर से जियो लाने वाला है आकर्षक आॅफर, कंपनी ने दी जानकारी
यूएस फेडरल कम्यूनिकेशन्स कमीशन की अधिकारिक वेबसाइट पर मोटो ई4 प्लस को एक्सटी1773 मॉडल नंबर के साथ वेब पर सर्टिफाइड किया गया है। हालांकि इस वेब पर फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि मोटो ई4 प्लस में 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी होगी।

मोटो ई4 की बात करें तो वेब के अनुसार इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा यूएस एफसीसी के मुताबिक मोटो ई4 प्लस को कंपनी द्वारा मीडियाटेक प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। माना जा सकता है कि मोटो का यह फोन एंडरॉयड नुगट पर आधारित होगा।
एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया की बिलिंग शिकायत सबसे ज्यादा, ट्राई ने जारी की रिपोर्ट
वहीं दूसरी ओर पहले सामने आए मोटो ई4 की बात करें तो लीक के अनुसार यह 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। तथा इस फोन में 16जीबी और 32जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा यह फोन डुअल सिम सपोर्टेड होगा। बहरहाल फिलहाल मोटो के दोनों फोन्स की पर्याप्त जानकारी आने का इंतजार है।




















