
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Motorola ने आखिरकार अपनी E-सीरीज के अंदर Moto E7 को यूरोप में लॉन्च कर दिया है। इस बजट स्मार्टफोन को लेकर काफी समय से लीक व जानकारियां सामने आ रहीं थीं। अगर बात करें फोन के डिजाइन की तो यह बेहद खास है। इस हैंडसेट के रियर में कंपनी का लोगो दिया गया है। इसके अलावा इस डिवाइस में अलग से गूगल असिस्टेंट बटन भी दिया गया है। आइए आगे जानते हैं बजट कैटगरी में पेश किए इस फोन के बारे में सबकुछ।
डिजाइन
Moto E7 में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन पर पेश किया गया है, जिसमें चौड़े चिन पार्ट वाली नैरो बेजल्स डिसप्ले दी गई है। फोन के बैक पैनल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो बीच में स्क्वायर शेप में स्थित है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे Motorola लोगो वाला रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। मोटो ई7 स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ही नीचे की ओर स्पीकर लगा हुआ है। इसे भी पढ़ें: Moto G Play (2021) होगा Motorola का कम कीमत वाला स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन्स के साथ वेबसाइट पर लिस्ट
कैमरा और दमदार बैटरी
कंपनी ने फोटोग्राफी के लिए Moto E7 स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें पहला 48MP का प्राइमरी सेंसर और दूसरा 2MP का मैक्रो लेंस है। साथ ही इस हैंडसेट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर की बात करें तो मोटो ई7 में 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसके अलावा फोन को कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर का सपोर्ट मिला है।
स्पेसिफिकेशन्स
Moto E7 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का मैक्स विजन डिसप्ले दिया गया है, जिसका रिजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। इसके अलावा मोटो ई7 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर, 2जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गी है। वहीं, फोन में स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड की जगह दी गई है, जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Moto G Play (2021) होगा Motorola का कम कीमत वाला स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन्स के साथ वेबसाइट पर लिस्ट
कीमत
Moto E7 स्मार्टफोन की यूरोप में 119.99 यूरो (लगभग 10,550 रुपए) है। यह डिवाइस ग्राहकों के लिए Aqua Blue, Mineral Gray और Satin Coral कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
























