
Lenovo की मालिकाना हक वाली कंपनी Motorola के अपकमिंग फोन Moto Edge 30 Pro को लेकर काफी समय से लीक व जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि डिवाइस इंडिया के साथ ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने को पूरी तरह से तैयार है। दरअसल, 91mobiles को टिपस्टर मुकुल शर्मा से पता चला है कि मोटोरोला फरवरी में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। हमें सटीक तारीख की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन हम जानते हैं कि मोटो एज 30 प्रो को वैश्विक स्तर पर और भारत में लॉन्च किया जाएगा। टिप्सटर के अनुसार, स्मार्टफोन को देश में एक अलग नाम के तहत बेचा जा सकता है। वहीं, फोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशंस पहले ही सामने आ चुके हैं। कहा जा रहा है कि यह पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए मोटरोला Edge X30 का रीब्रांडेड वर्जन होगा।
Moto Edge 30 Pro का इंडिया लॉन्च
मोटो एज 30 प्रो मोटोरोला का एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, क्योंकि यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट से लैस होगा। एज 30 प्रो के लिए हाल के रेंडर्स ने एक्स 30 के समान डिज़ाइन का खुलासा हुआ था। हालांकि, वैश्विक स्तर पर लॉन्च होने पर फोन अधिक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। मुकुल के अनुसार, यह अगले महीने भारत और वैश्विक स्तर पर लॉन्च होगा। सटीक लॉन्च की तारीख अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन आने वाले हफ्तों में लॉन्च की उम्मीद की जा सकती है। इसे भी पढ़ें: Motorola Moto Edge 30 Pro स्मार्टफोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां
Moto Edge 30 Pro
आपको बता दें कि Moto X30, जिसे दिसंबर 2021 में चीन में लॉन्च किया गया था, एक फ्लैगशिप डिवाइस है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर मोटो एज 30 प्रो बिल्कुल वही डिवाइस है, तो हम पहले से ही जानते हैं कि इस फोन में क्या स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स दिए जाएंगे। इस फोन में 6.7 इंच के OLED डिसप्ले के साथ FHD+ रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर सरगम और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट पर काम करेगा जो 12GB रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज से लैस होंगे। इसके अलावा डिवाइस में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होगी। इसे भी पढ़ें: Motorola का अगला फ्लैगशिप ‘Frontier 22’ फोन 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Gen 1 Plus चिपसेट के साथ होगा लॉन्च
लेटेस्ट वीडियो
स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेंसर है। आगे की तरफ, फोन में 60-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। फोन में 5जी, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.2 और एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए जाएंगे।






















