Moto G 5G (2022) स्मार्टफोन Dimensity 700 प्रोसेसर और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें क्या है कीमत

Moto G 5G (2022) स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन में चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट दिया गया है।

Join Us icon

Motorola ने अपनी G सीरीज का नया स्मार्टफोन Moto G 5G (2022) को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही मोटोरोला ने एक और Moto G Stylus 5G (2022) को भी लॉन्च किया है। ये दोनों स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए Moto G 5G (2022) और Moto G Stylus के सक्सेसर स्मार्टफोन है। लेटेस्ट Moto G 5G (2022) स्मार्टफोन को कंपनी ने मीडियाटेक के Dimensity प्रोसेसर और 6GB की रैम के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 10W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। यहां हम आपको Moto G 5G (2022) स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Moto G 5G (2022) की कीमत

Moto G 5G (2022) स्मार्टफोन को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। मोटोरोला का यह फोन 6GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ 399.99 डॉलर (करीब 30,530 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। मोटोरोला के इस फोन की अमेरिका में बिक्री 19 मई से शुरू होगी।

Moto G 5G (2022) स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

Moto G 5G (2022) स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.5-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1600 × 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। मोटोरोला का यह फ़ोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर और Mali G57 GPU दिया गया है।

Moto G 5G (2022) स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इसके साथ ही प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 2MP मैक्रो और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। फ्रंट कैमरा के लिए फोन की डिस्प्ले में पंच होल नॉच दिया गया है।

Moto G 5G (2022) स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन में चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक और micro-SD कार्ड स्लॉट और साइड माउंट फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन का जल्द होगा लॉन्च, कैमरा डिटेल्स हुए लीक

Moto G 5G (2022) स्मार्टफोन का वजन 204 ग्राम और साइज 165.4 × 75.8 × 9.44mm है। इसके साथ ही इस फोन को IP52 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। कनेक्ट्विटी के लिए फ़ोन में डुअल-SIM, 5G, डुअल-बैंड WiFi 802.11ac, Bluetooth 5.0, GPS, और Glonass दिया गया है। यह भी पढ़ें : 150W Fast Charging के साथ OnePlus Ace लॉन्च! इस पावरफुल फोन में दी गई है 12GB RAM की ताकत

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here