OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन का जल्द होगा लॉन्च, कैमरा डिटेल्स हुए लीक

वनप्लस स्मार्टफोन के मॉडल नेम के कंफर्म होने के साथ-साथ अपकमिंग OnePlus Nord 2T के कैमरा डिटेल्स लीक हो गए हैं। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Camera FV5 की वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है।

Join Us icon

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। वनप्लस का यह अपकमिंग स्मार्टफोन TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन के कैमरा डिटेल्स Camera FV5 वेबसाइट पर लीक हो चुके हैं। इसके साथ ही खबरों की माने तो यह फोन भारत में मई महीने में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus भारत में आने वाले दिनों में की स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी भारत में 27 अप्रैल को OnePlus 10R 5G और OnePlus Nord CE 2 Lite 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। वनप्लस ने OnePlus Nord 2 को भारत में जून 2021 में लॉन्च किया था।

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन TDRA पर हुआ लिस्ट

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले TDRA की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन जल्द ही मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। TDRA की वेबसाइट में यह फोन मॉडल नंबर CPH2399 के साथ लिस्ट है। इसके साथ ही फोन का मॉडल नेम OnePlus Nord 2T है। इसके साथ ही वनप्लस का यह फोन GCF ग्लोबल सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी स्पॉट किया जा चुका है, जिससे अंदाजा लगता है कि फोन जल्द लॉन्च हो सकता है। फिलहाल यह फोन कब लॉन्च होगा इसे लेकर जानकारी नहीं है। अटकलें है कि यह फोन मई 2022 में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus Nord 2T कैमरा स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस स्मार्टफोन के मॉडल नेम के कंफर्म होने के साथ-साथ अपकमिंग OnePlus Nord 2T के कैमरा डिटेल्स लीक हो गए हैं। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Camera FV5 की वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से वनप्लस के अपकमिंग फोन के कैमरा के बारे में कुछ जानकारी मिलती है।

वनप्लस के अपकमिंग Nord 2T स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा, जिसका अपर्चर f/1.9 और फोकल लेंथ 24.6mm है। इस फोन के आउटपुट इमेज की बात करें तो यह 12.6MP का होगा। हालांकि वनप्लस फाइनल पिक्चर के लिए पिक्सल बाइनिंग टेक्नोलॉजी का यूज करेगी। वनप्लस के इस फोन का कैमरा सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) सपोर्ट के साथ आएगा। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में दो अन्य कैमरा सेंसर दिए जाएंगे, जिसमें एक 8MP और दूसरा 2MP का होगा। OnePlus Nord 2T स्मार्टफ़ोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जिसका अपर्चर f/2.4 होगा और यह भी EIS सपोर्ट के साथ आएगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi Civi 1S स्मार्टफोन 64MP कैमरा, Snapdragon 778G Plus प्रोसेसर और शानदार डिजाइन के साथ हुआ लॉन्च

OnePlus Nord 2T स्पेसिफिकेशन्स (अटकलें)

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में 6.43 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके साथ ही वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 1300 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। वनप्लस के इस फोन में 4,500mAh बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। वनप्लस का यह फोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित OxygenOS 12 पर रन करेगा। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Civi 1S स्मार्टफोन 64MP कैमरा, Snapdragon 778G Plus प्रोसेसर और शानदार डिजाइन के साथ हुआ लॉन्च

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here