Motorola के दो धांसू मोबाइल के डिजाइन और फीचर्स हुए लीक, जल्द मार्केट में करेंगे एंट्री

Join Us icon

इस साल टेक मंच पर अपने नए स्मार्टफोन्स को पेश करने के लिए लगभग सभी कंपनियों ने अपनी कमर कस ली है। इस कड़ी में मोटोरोला भी शामिल है। इस साल आने वाले दो फोन्स Moto G Power (2021) और Moto G Play (2021) को लेकर काफी समय से लीक व जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं, अब इन हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर्स को ऑनलाइन स्पॉट किया गया है। इस नई लीक से सामने आया है कि Moto G Power (2021) दूसरे फोन यानी Moto G Play (2021) से ज्यादा प्रीमियम होगा।

टिप्सटर Nils Ahrensmeier द्वारा Voice वेबसाइट पर Moto G Power 2021 और Moto G Play 2021 के रेंडर्स और कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी को लीक किया गया है। आइए जानते हैं इन दोनों फोन के बारे में सामने आई सभी जानकारी। इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी के साथ सामने आया नया Motorola फोन, 48एमपी क्वाॅड कैमरे के साथ जल्द लाॅन्च की उम्मीद

Moto G Play (2021) और Moto G Power (2021) का डिजाइन

लीक हुए रेंडर की बात करें तो Moto G Power 2021 फोन में होल-पंच कैमरा कटआउट देखने को मिलेगा जो कि डिसप्ले के ऊपरी बायीं ओर स्थित है। वहीं, Moto G Play 2021 में वॉटर ड्रॉप नॉच होगा। इसके अलावा मोटो जी पावर 2021 फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद होगा। वहीं, मोटो जी प्ले 2021 में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप होगा।

Moto G Play (2021) का स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto G Play (2021) में स्नैपड्रैगन 460 SoC के साथ 3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज होगी। इसके अलावा फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस सेटअप में 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर होगा। वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इतना ही नहीं Moto G Play (2021) में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसे भी पढ़ें: Motorola जल्द पेश करेगा सस्ता 5G फोन Moto Ibiza, 5000mAh बैटरी और 4GB रैम से होगा लैस

moto-g-play-2021

Moto G Power (2021) की स्पेसिफिकेशन्स

Moto G Power (2021) को लेकर लीक में सामने आया है कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 SoC के साथ 3GB RAM + 32GB स्टोरेज व 4GB RAM + 64GB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। इसके अलावा फोन में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इस सेटअप में 48-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमर, 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा प्लेस किया जाएगा। वहीं, फ्रंट पर Moto G Power (2021) के 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। वहीं, बैटरी की बात करें तो इसमें 4,850mAh की बैटरी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here