2021 की शुरुआत में Motorola का धमाका, लॉन्च किए चार नए स्मार्टफोन्स, इन खूबियों से हैं लैस

Join Us icon

Moto G Stylus (2021)Moto G Power (2021), Moto G Play (2021) और Motorola One 5G Ace को अमेरिका में रिफ्रेश किए गए मॉडल के रूप में लॉन्च किया है। सभी चारों फोन Android 10 के साथ ही अलग-अलग रैम व स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन और कई कलर ऑप्शन में आते हैं। इसके अलावा कंपनी ने दावा किया है कि मोटोरोला मोटो जी स्टाइलस (2021) पर दो दिन और मोटो जी पावर (2021) और मोटो जी प्ले (2021) पर तीन दिन तक बैटरी का बैकअप मिलेगा। आइए आगे आपको इन फोन के बारे में बताते हैं सबकुछ।

कीमत

अगर बात करें इन चारों फोन्स के प्राइस की तो Moto G Stylus (2021) की कीमत 299 डॉलर (लगभग 22,000 रुपये) यह फोन सिर्फ 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसे ऑरोरा ब्लैक और ऑरोरा व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं, Moto G Power (2021) के 3GB + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 199.99 डॉलर (लगभग 14,700 रुपये) और 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 249 डॉलर (लगभग 18,300 रुपये) में आता है।

motorola-phones

इसके अलावा Moto G Play (2021) की कीमत 169.99 डॉलर (लगभग 12,500 रुपये) यह 3GB + 32GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। वहीं, मोटोरोला वन 5G ऐस के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 399.99 डॉलर (करीब 29,500 रुपये) है। यह फोन फ्रॉस्टेड वाइट कलर में लिया जा सकता है। सभी चारों फोन्स की शिपिंग 13 जनवरी से शुरू हो जाएगी। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इसे भी पढ़ें: Motorola जल्द पेश करेगा सस्ता 5G फोन Moto Ibiza, 5000mAh बैटरी और 4GB रैम से होगा लैस

Moto G Stylus (2021) की स्पेसिफिकेशन्स

Moto G Stylus (2021) की बात करें तो इसमें 6.8-inch फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) डिसप्ले 386ppi पिक्सल डेंसिटी और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो है। इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 678 SoC और 4GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज है। स्टोेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर से लेस है। वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 16 मेगापिक्सल कैमरा है।

moto-g-stylus-2021

इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल-बैंड वाई-फाई, 4जी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। फोन को पावर देने के लिए 4000mAh बैटरी दी गई है जो 10वाट चार्जिंग सपॉर्ट करती है।

Moto G Power (2021) specifications

मोटो जी पावर (2021) में 6.6 इंच के एचडी + (720×1,600 पिक्सल) डिसप्ले के साथ 20: 9 आस्पेक्ट रेश्यो और 267ppi पिक्सेल डेंसिटी के साथ आता है। यह स्नैपड्रैगन 662 SoC के साथ 4GB रैम को सपोर्ट करता है। आपको फोन में 64GB तक का स्टोरेज मिलता है जो माइक्रोएसडी कार्ड (512GB तक) के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है।  इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी के साथ सामने आया नया Motorola फोन, 48एमपी क्वाॅड कैमरे के साथ जल्द लाॅन्च की उम्मीद

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f / 1.7 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f / 2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर, और f / 2.4 अपर्चर 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। / 2.4 लेंस। फ्रंट में आपको f / 2.0 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिलता है।

moto-g-power-2021

Moto G Power (2021) पर कनेक्टिविटी ऑप्श के तौर पर डुअल-बैंड वाई-फाई, 4 जी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में 5,000W की बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है और मोटोरोला का कहना है कि यह एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकता है।

Moto G Play (2021) की स्पेसिफिकेशन्स

मोटो जी प्ले (2021) में 6.5-इंच HD + (720×1,600 पिक्सल) डिसप्ले 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 269ppi पिक्सेल डेंसिटि के साथ आता है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 460 SoC और एड्रेनो 610 GPU के साथ 3GB रैम और 32GB स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (512GB तक) के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है।

moto-g-play-2021

फोटोग्राफी और वीडियो के लिए फोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें f / 2.0 अपर्चर के साथ 13-मेगापिक्सल सेंसर और f / 2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। Moto G Play (2021) के फ्रंट में f / 2.2 अपर्चर के साथ 5-मेगापिक्सल का सेंसर है।

फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर डुअल-बैंड वाई-फाई, 4 जी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। यह 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पर काम करता है।

Motorola One 5G Ace स्पेसिफिकेश्स

मोटोरोला वन 5जी ऐस में 6.7 इंच के फुल-एचडी + (1,080×2,400 पिक्सल) डिसप्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल डेंसिटी 394ppi और आस्पेक्ट रेशियो 20: 9 है। यह स्नैपड्रैगन 750G 5G SoC और 6GB रैम व 128GB तक स्टोरेज के साथ आता है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड (1TB तक) बढ़ाई जा सकती है।

motorola-one-5g-ace

फोटोग्राफी के लिए फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें f / 1.7 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड-एंगल f / 2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का सेंसर और f / 2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में f / 2.2 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल सेंसर है।

मोटोरोला वन 5 जी ऐस पर कनेक्टिविटी ऑप्शन में डुअल-बैंड वाई-फाई, 5 जी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी, एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में 5,000W की बैटरी 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here