
Motorola ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Moto G30 और Moto G10 Power लॉन्च किए हैं। ‘जी’ सीरीज़ में आए ये दोनों ही स्मार्टफोन लो बजट में उतारे गए हैं जिनमें मोटो जी30 की कीमत सिर्फ 10,999 रुपये और मोटो जी10 पावर की कीमत महज़ 9,999 रुपये है। इन सस्ते स्मार्टफोंस के बाद अब मोटोरोला की नज़र फ्लैगशिप सेग्मेंट पर है। कंपनी जल्द ही अपना नया और पावरफुल फोन टेक मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है जो Moto G100 नाम के साथ लॉन्च होगा।
Moto G100 को कंपनी द्वारा टीज़ करना शुरू कर दिया गया है। मोटोरोला ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये आने वाले फोन की जानकारी दे दी है और यह स्मार्टफोन मोटो जी100 नाम के साथ ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेगा। कंपनी ने बता दिया है कि यह आगामी मोटोरोला स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 870जी चिपसेट पर लॉन्च होगा जो 5जी सपोर्ट करेगा। आपको बता दें कि Moto G100 को चीन में लॉन्च हो चुके Motorola Edge S का ही ग्लोबल वर्ज़न माना जा रहा है।
There is much more to come, stay tuned! #hellomoto #YouWantItYouGotIt pic.twitter.com/GNe9aaP7p5
— Motorola (@Moto) March 10, 2021
यह होगी स्पेसिफिकेशन्स
Moto G100 यदि Motorola Edge S का ही ग्लोबल वर्जन बनकर आता है तो इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की अंदाजा लगाया जा सकता है। मोटोरोला ऐज़ एस चीन में 6.7 इंच एफएचडी + (2520 × 1800) एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च हुआ था जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, एचडीआर 10 और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें : 6,000एमएएच बैटरी और 48एमपी कैमरे वाला यह Motorola फोन सिर्फ 9,999 रुपये में हुआ लॉन्च
Motorola Edge S 5G फोन को क्वाॅलकाॅम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट के साथ लाॅन्च किया गया था जो sub-6 GHz और mmWave पर 5G सपोर्ट करता है। यह चिपसेट ultra-intuitive AI से लैस है जो मोबाइल गेमिंग के दीवानों के लिए शानदार है। इसके अलावा फोन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है और यह 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन IP52 स्पलैश प्रतिरोध से लैस है। वहीं, डिवाइस में 3.5 मिमी हेड फोन्स जैक और एक चार्जर, प्रीइंस्टॉल्ड स्क्रीन प्रोटेक्टर, केबल और एक केस मिलता है।
Motorola Edge S के रियर पर चार सेंसर मौजूद हैं, जिसमें तीन कैमरे और एक टीओएफ सेंसर शामिल है। सेटपअ में 64MP प्राइमरी सेंसर, 16MP वाइड-एंगल लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 16MP का प्राइमरी और 8MP का वाइड-एंगल फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी दिया गया है। कुल मिलाकर फोन में 5 कैमरे दिए गए हैं। बहरहाल मोटो जी100 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन और कीमत का इंतजार किया जा रहा है।



















