
भारत में पिछले साल सबसे सस्ता 5जी फोन Moto G 5G लॉन्च करने के बाद काफी समय से खबर सामने आ रही थी कि मोटोरोला अपनी G-सीरीज के अंदर एक और सस्ता 5G फोन लाने का विचार कर रही है। वहीं, अब कंपनी ने सभी लीक व खबरों पर विराम लगाते हुए अपने नए 5G फोन Motorola Moto G50 5G को पेश कर दिया है। स्मार्टफोन को फिलहाल कंपनी ने अभी यूरोप में लॉन्च किया है। इंडिया में इस फोन की उपलब्धता को लेकर अभी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। आइए डीटेल में जानते हैं मोटो के इस नए स्मार्टफोन में क्या कुछ होगा खास।
Moto G50 का डिजाइन
फोन में फ्रंट पर सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इसके अलावा रियर पर फोन में वर्टिकल शेप में ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन के कैमरा मॉड्यूल पर “48MP QUAD PIXEL” लिखा हुआ है और इसके साथ LED फ्लैश भी मौजूद है। Motorola फोन में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर गया है, जो कि फोन के पिछले हिस्से पर स्थित Moto लोगो में प्लेस है। वहीं, फोन की राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद है। इसे भी पढ़ें: डिसप्ले, रैम और प्रोसेसर के बाद अब Moto G20 की बैटरी का भी हुआ खुलासा, देखें क्या है पावर
Moto G50 का कैमरा
फोटोग्रफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इतना ही नहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा प्लेस है। कैमरा फीचर्स के तौर पर फोन में एचडीआर, टाइमर, ऐक्टिव फोटो, प्रो मोड, पोर्ट्रेट मोड, टाइमलैप्स विडियो के साथ कई और ऑप्शन भी दिए गए हैं।
Moto G50 के स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें मोटो जी50 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की तो इस फोन में 1600×720 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 6.5 इंच का मैक्स विजन एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। इतना ही नहीं डिसप्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। वहीं, मोटो G50 में 4जीबी रैम दी गई है और यह फोन 64जीबी/128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वेरियंट में आता है। अगर आप फोन की स्टोरेज को बढ़ाने चाहते हैं तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 1टीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Moto G60 में होगी 6,000एमएएच बैटरी, 120हर्ट्ज़ डिसप्ले और 108एमपी कैमरा, जल्द होगा इंडिया में लॉन्च
फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 15 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है। इसके अलावा कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, टाइप-C पोर्ट, वाई-फाई 5GHz, ब्लूटूथ 5.0, 4G और एनएफसी जैसे ऑप्शन हैं। साथ ही यह फोन एंडरॉयड 11 ओएस पर काम कार्य करता है।
कीमत
Moto G50 कुछ हफ्ते बाद पहले चुनिंदा यूरोपीय बाजारों में बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। 4 / 64GB मॉडल की कीमत 249.99 यूरो (लगभग 21,000 रुपए) है। वहीं, अभी कंपनी ने दूसरे वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। यह फोन अक्वा ग्रीन और स्टील ग्रे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।




















