मोटो जी6, जी6 प्ले और जी6 प्लस की जानकारी हुई लीक, जानेें प्राइस और स्पेसिफिकेशन

जैसा कि मालूम है हर साल लेनोवो ब्रांड मोटोरोला अपने जी सीरीज में फोन लॉन्च करता है। पिछले साल कंपनी ने मोटो जी5 और जी5 प्लस को पेश किया था और इस बार मोटो जी6 और जी6 प्लस को लॉन्च होने की उम्मीद है। कुछ दिन पहले इस फोन को लेकर बड़ी लीक सामने आई थी और फोटो से लेकर स्पेसिफिकेशन तक की जानकारी मुहैया कराई गई थी। वहीं आज एक और जानकारी सामने आई है जिसमें इन फोंस के प्राइस का खुलासा किया गया है।
प्रमुख टिप्सर ऐंड्री यतीम ने अपने ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी है कि मोटो जी6 प्ले को 12 हजार रुपये के बजट में लॉन्च किया जा सकता है जबकि मोटो जी6 की कीमत 15 हजार रुपये हो सकती है। इसी तरह मोटो जी6 प्लस को कंपनी 17 हजार रुपये के बजट में पेश कर सकती है। खबर के अनुसार इन फोंस को जून माह तक लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया 7+ और नोकिया 1 का आॅफिशियल फोटो लीक, देखें कैसे होंगे ये फोन
#motoG6 plus has Nexus 6's 3250mAh battery.
Listing is LNV-G6P.
G6Play SD430 4000mAh, G6 SD450 3000mAh.
Rs12k, 15k, 17k.#motorola pic.twitter.com/gRWhExad6K— Andri Yatim (@HeyAndri) February 14, 2018
ट्विट में यह भी जानकारी दी गई है कि मोटो जी6 प्ले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर आधारित होगा और इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी होगी। वहीं मोटो जी6 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें 3,000 एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। जहां तक मोटो जी6 प्लस की बात है तो इसमें 3,250 एमएएच की बैटरी से लैस कर सकती है। हालांकि प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी गई है। 8,999 रुपये में लॉन्च हुआ सेलकॉन यूनीक, इसमें में शानदार कैमरा
इसे पहले भी मोटो के इन फोंस की लीक आ चुकी है जिसके अनुसार मोटो जी6 और जी6 प्ले में आपको 5.7-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। जबकि मोटो जी6 प्लस को 5.93-इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी जी6 और जी6 प्लस को 18:9 रेशियो वाले फुल एचडी: स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है। जहां तक रैम और रोम की बात है तो 3जीबी और 4जीबी रैम वेरियंट के साथ 32जीबी व 64जीबी की मैमोरी वेरियंट हो सकती है।