
Motorola ने हाल ही में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘मोटो जी8’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन Moto G Stylus और Moto G8 Power लॉन्च किए हैं। ये दोनों ही डिवाईस अमेरिकी मार्केट में लॉन्च किए गए हैं जो आने वाले दिनों में इंडिया समेत अन्य बाजारों में एंट्री लेंगे। लेकिन अब इस सीरीज़ से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है कि भारत में आने से पहले ही कंपनी इस सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ देगी जिसका नाम Moto G8 Power Lite होगा। मोटोरोला का यह आगामी स्मार्टफोन एनबीटीसी वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है जहां फोन के नाम का खुलासा हुआ है।
Moto G8 Power Lite को थाईलैंड की सर्टिफिकेशन साइट एनबीटीसी पर लिस्ट किया गया है जिसे एमएसपी ने स्पॉट किया है। इस वेबसाइट पर फोन का मॉडल नंबर XT2055-1 दिखाते हुए बताया गया है कि यह स्मार्टफोन बाजार में मोटो जी8 पावर लाइट नाम के साथ लॉन्च होगा। गौरतलब है कि इसी मॉडल नंबर के मोटोरोला फोन कुछ समय पहले अमेरिकी साइट एफसीसी पर भी लिस्ट हुआ है था। उस वक्त फोन के नाम की जानकारी तो नहीं थी लेकिन एफसीसी की लिस्टिंग में यह जरूर सामने आया था कि Motorola के इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। एनबीटीसी की लिस्टिंग के बाद कहा जा सकता है कि Moto G8 Power Lite जल्द ही टेक मंच पर दस्तक दे सकता है।

Moto G8 Power
मोटो जी8 पावर की बात करें तो कंपनी की ओर से इस फोन को 1080 x 2300 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन की एंडरॉयड 10 आधारित है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Moto G8 Power ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा सपोर्ट करता है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ यह फोन पावर बैकअप के लिए 10वॉट रैपिड चार्ज वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। Moto G8 Power को 249.99 यूएस डॉलर पर लॉन्च किया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार 17,900 रुपये के करीब है।
Moto G Stylus
मोटो जी8 पावर के साथ लॉन्च हुए मोटो जी स्टाइलस की बात करें तो इस फोन को 1080 x 2300 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च कियसा गया है। Motorola ने इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न एंडरॉयड 10 पर पेश किया है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। Moto G Stylus को 4 जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto G Stylus ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 16 मेगापिक्सल का एक्शन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बैकअप के लिए 10वॉट रैपिड चार्ज वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। Moto G Stylus की कीमत 299.99 यूएस डॉलर यानि तकरीबन 21,500 रुपये है।



















