Honor 9X Lite फुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट, फोन में है 48 एमपी रियर कैमरा, 4जीबी रैम और एंडरॉयड 10 ओएस

Join Us icon

कुछ दिनों पहले ऑनर का एक नया स्मार्टफोन Honor 9X Lite नाम के साथ सामने आया था। इस फोन का पोस्टर इंटरनेट पर लीक हुआ जिसमें फोन के डिजाईन के साथ ही जानकारी मिली थी कि यह ऑनर फोन 48 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक Honor 9X Lite के लॉन्च से जुड़ी कोई खबर नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि यह डिवाईस पाक्स्तिानी शॉपिंग साइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। शॉपिंग साइट लिस्टिंग में फोन की कीमत से भी पर्दा उठा दिया गया है।

Honor 9X Lite को पाक्स्तिानी शॉपिंग साइट एडवांस स्टोर पर देखा गया है। इस लिस्टिंग की जानकारी हमें एमएसपी के जरिये मिली है। शॉपिंग साइट का रूख करने पर पता चला है कि यहां ऑनर 9एक्स लाइट कीमत के साथ ही फुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट है। इस शॉपिंग साइट पर Honor 9X Lite की कीमत 31,999 पाक्स्तिानी रूपया दिखाई गई है यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 14,900 रुपये है। बहरहाल पाक्स्तिान में स्पॉट होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक देगा।

Honor 9X Lite listed on shopping site 48mp dual rear camera full specs price revealed

Honor 9X Lite

ऑनर 9एक्स लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 6.5 इंच की फुलव्यू डिसप्ले पर बना है जो 91 प्रतिशत का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो सपोर्ट करता है। Honor 9X Lite एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर बना है जो ईएमयूआई 9.0 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में हुआवई का ही किरीन 710 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है जो आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करेगा।

यह भी पढ़ें : OPPO Reno 3 Pro की पहली झलक, इंडियन रिटेल स्टोर पर हुआ स्पॉट

पाक्स्तिानी साइट पर इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है तथा Honor 9X Lite में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Honor 9X Lite डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं जिनके नीचे फ्लैश लाईट लगी हुई है। कैमरा सेंसर्स के बाईं ओर 48MP AI Camera लिखा हुआ है। यह फोन 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर सपोर्ट करता है।

Honor 9X Lite listed on shopping site 48mp dual rear camera full specs price revealed

लिस्टिंग के अनुसार Honor 9X Lite का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर एफ/1.8 अपर्चर वाला होगा और पीडीएएफ फीचर सपोर्ट करेगा। वहीं सेकेंडरी सेंसर एक डेफ्थ सेंसर बताया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Honor 9X Lite के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,750एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है।

Honor 9X Lite को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लिहाजा यह फोन इंडिया कब तक आएगा इस बारे में अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। वहीं साथ ही सामने आई फोन की स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि भी अभी नहीं की जा सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here