
Motorola भारत में इन दिनों नया टैब लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। मोटोरोल के टैब के ऑफिशियल लॉन्च से पहले इसकी क़ीमत सामने आ गई है। Pricebaba ने टिपस्टर योगेश बरार के हवाले से मोटोरोला के अपकमिंग टैब की क़ीमत शेयर की है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Flipkart पर मोटोरोला के टैबलेट के लिए माइक्रोसाइट भी तैयार की गई है। Flipkart पर इस अपकमिंग टैब की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की गई है। Moto Tab G20 को 8-इंच LCD पैनल, बड़ी बैटरी और स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।
Moto Tab G20 की कीमत
प्राइसबाबा की रिपोर्ट के मुताबिक Moto Tab G20 को भारत में 10,999 रुपये की कीमत में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट की एनुअल फेस्टिवल सीजन सेल के दौरान मोटोरोला के इस टैबलेट में 1,000 रुपये एक्स्ट्रा एक्सचेंज ऑफ के साथ-साथ क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।
Moto Tab G20 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर
Moto Tab G20 स्मार्टफोन मैटल टैबलेट है, जिसमें 8-इंच का IPS LCD स्क्रीन डिस्प्ले दिया जाएगा। यह टैबलेट Android 11 स्टॉक वर्जन पर रन करेगा। इसके साथ ही टैबलेट में किड्स मोड दिया जाएगा, जिसमें पैरेंटर कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे। इसके साथ ही किड्स मोड में कई सारी eBooks, ऐप्स, गेम्स, DIY प्रोजेक्ट और YouTube वीडियोज का एक्सेस मिलेगा।
मोटोरोला का यह टैबलेट Helio P22T प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके साथ ही इस टैबलेट में 3GB की RAM और 32GB की बिल्ट इन स्टोरेज दी जाएगी। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 5,100mAh की बैटरी भी मिलेगी। इसके साथ ही टैब में Dolby Atmos के स्पीकर दिए जाएँगे।
Moto Tab G20 को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही इस टैब में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस टैब में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0, USB Type-C पोर्ट, और 3.5mm का ऑडियो जैक दिया जाएगा। मोटोरोला के अपकमिंग टैबलेट की स्पेसिफिकेशन्स को देखकर लगता है कि यह मार्केट में इस साल की शुरुआत में पेश किए Lenovo Tab M8 (Gen. 3) का रिब्रांड वर्जन है।






















