
Motorola इन दिनों भारत में अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 20 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। मोटोरोला का यह प्रीमियम स्मार्टफोन कुछ देशों में पहले ही लॉन्च हो चुका है। वहीं कंपनी Edge 20 series के दो स्मार्टफोन इस साल के शुरुआत में ही लॉन्च कर चुकी है। Motorola ने फिलहाल भारत में Motorola Edge 20 Pro की लॉन्च डेट का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। टिपस्टर मुकुल शर्मा ने दावा किया है कि कंपनी भारत में नया टैबलेट भी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। शर्मा का कहना है कि यह टैबलेट Moto Tab G20 के नाम से भारत में 30 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है।
मुकुल शर्मा ने मोटोरोला के टैबलेट की इमेज भी शेयर की है जिसमें इस टैबलेट का फ्रंट डिजाइन रिवील होता है। इस टैबलेट की डिस्प्ले की बात करें तो इसके टॉप और बॉटम में मोटे बैजल दिए गए हैं। वहीं साइड के बैजल्स थोड़े नौरो हैं। इसके साथ ही मुकुल शर्मा का कहना है कि मोटोरोला का यह टैबलेट स्टॉक Android एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। हमारा मानना है कि यह टैबलेट Android 11 पर रन कर सकता है।
[Exclusive] Motorola will launch their first tablet in India on 30th Sep. The tablet will be called Moto Tab G20 and will come with Motorola’s signature stock android experience. Here’s a sneak peak into its first look.
Feel free to retweet.#MotoTabG20 pic.twitter.com/iHtPZMPrFe— Mukul Sharma (@stufflistings) September 22, 2021
Moto Tab G20 की खूबियां
Motorola ने फिलहाल इस टैब को लॉन्च करने को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। मोटोरोला के इस टैबलेट के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें 8-इंच का FHD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही यह टैबलेट MediaTek के Helio P22T SoC के साथ आ सकता है। इस टैबलेट को 4GB की रैम के साथ 32GB और 64GB की स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। मोटोरोला के टैबलेट में 13MP का सिंगल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इस टैबलेट में 5000 की बैटरी दी जा सकती है। मोटोरोला के इस टैबलेट को भारत में 20,000 रुपये तक की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। Motorola के अपकिंग टैब की सीधी टक्कर सैमसंग और रियलमी के टैबलेट से होनी है। यह भी पढ़ें : Google भी कर रहा है फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन Pixel Fold को लाने की तैयारी, जानें कब होगा लॉन्च
नए स्मार्ट टीवी भी करेगा लॉन्च
Motorola के बारे में खबर है कि कंपनी भारत में नए स्मार्ट टीवी भी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। फिलहाल मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्ट टीवी के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। वहीं अपकमिंग Edge 20 Pro की बात करें तो यह फोन कई देशों में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। मोटोरोला का यह पोन Qualcomm Snapdragon 870 SoC और 6.7-इंच Full HD+ OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसके साथ ही मोटोरोला के इस फोन में 108MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल खरीदने का है प्लान तो जल्दी करें सरकार दे रही सब्सिडी, जानें आपके राज्य में क्या मिल रहे फायदे



















