
लेनोवो अधिकृत मोटोरोला की एक्स सीरीज़ के स्मार्टफोन मोटो एक्स4 को लेकर काफी समय से लीक्स सामनें आ रहे हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इस फोन को लेकर किसी भी तरह की कोई घोषणा नहीं की है लेकिन अब एक ताजा लीक में मोटोरोला के इस फोन की फोटोज़ व वीडियो शेयर की गई है, जिसमें फोन के फीचर्स के साथ ही इसके डिजाईन का खुलासा भी हुआ है।
जियो फीचर फोन में चलेंगे व्हाट्सऐप और गेम्स, कंपनी कर रही है तैयारी
वीडियो फिल्टराडो नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने अपनी प्रोफाईल से इस फोन की वीडियो शेयर की है। वहीं प्रसिद्ध टिप्सटर इवान ब्लास ने भी अपने ट्वीटर हैंडल से मोटोरोला के इस आगामी स्मार्टफोन की फोटो शेयर किया है। यह वीडियो किसी कार्यक्रम के दौरान दिखाई हुई लग रही है, क्योकि इनमें फोन के टीज़र के साथ ही इसके फीचर और स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी गई है। इनके अनुसार मोटो का यह फोन मेटल डिजाईन के साथ 3डी ग्लास पर निर्मित होगा।
फोटोज़ में फोन के बैक पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर की नज़र आ रही है वहीं फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरा भी दिखाया गया है। इसके अनुसार मोटो एक्स4 आईपी68 रेटिड होगा तथा वॉयस कमांड भी सपोर्ट करेगा। मोटो का यह फोन टर्बो चार्जिंग तकनीक से लैस होगा।
कूलपैड ने कम कीमत पर आॅफलाईन बाजार में लॉन्च किया नोट 5 लाइट सी
वहीं पहले सामनें आए लीक्स के अनुसार इस फोन में 5.2-इंच की फुलएचडी स्क्रीन होगी तथा यह एंडरॉयड नुगट के साथ 2.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करेगा। कंपनी की ओर से इसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी दी जा सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल व 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।





















