
आज जहां अधिकांश स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स की सेल के लिए आॅनलाईन प्लेटफार्म पर ई-कॉमर्स साइट्स को चुनती हैं वहीं टेक कंपनी कूलपैड ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य के साथ ऑफलाइन मार्केट में भी कदम रख दिया है। कूलपैड की ओर से नोट 5 लाइट सी को देश में लॉन्च किया गया है जो 7,777 रुपये की कीमत पर रिटेल स्टोर्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
जियो फीचर फोन में चलेंगे व्हाट्सऐप और गेम्स, कंपनी कर रही है तैयारी
कूलपैड नोट 5 लाइट सी की बात करें तो कपंनी द्वारा इसे मेटल बॉडी और प्रीमियम डिजाईन पर पेश किया गया है जो 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिसप्ले से लैस है। यह स्मार्टफान एंडरॉयड नुगट आधारित है, जो 1.1गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर स्नैपड्रैगन चिपसेट पर रन करता है।

कंपनी की ओर से इसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
रिलायंस जियो ने बिजनेस ग्रुप के लिए 0 रुपये वाले फीचर फोन की रजिस्ट्रेशन की शुरू
डुअल सिम और 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ, जीपीएस और वाईफाई जैसे कनेक्टिविटी आॅप्शन्स मौजूद है। कूलपैड नोट 5 लाइट सी को कंपनी द्वारा 2,500एमएएच की बैटरी पर उतारा गया है। 7,777 रुपये की कीमत पर इस फोन को ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट में रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।



















