
लेनोवो अधिकृत मोटोरोला ने पिछले हफ्ते ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटो ज़ेड2 प्ले पेश किया था। भारतीय बाजार की बड़ी डिमांड को समझते हुए कंपनी इस फोन को देश में भी लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की ओर से घोषणा कर दी गई है कि आगामी 8 जून से 15 जून के बीच यह फोन देश में आॅफलाईन माध्यम से प्री-आॅर्डर के उपलब्ध हो जाएगा। तथा 15 जून को प्री-आॅर्डर बंद होने के बाद इस फोन को सेल के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा।
एलजी लॉन्च करेगा जी6 प्लस और जी6 प्रो, 128जीबी स्टोरेज के साथ होगा डुअल कैमरा
मोटोरोला के इस फोन को पाने के लिए कोई भी यूजर 2,000 रुपये अदा कर अपना मोटो ज़ेड2 प्ले बुक कर सकता है। प्री-आॅर्डर कराने वाले यूजर्स मोबाईल की पूरी कीमत आगामी 10 महीनों तक बिना किसी ब्याज दर के इंस्टालमेंट में चुका सकते हैं। हालांकि कंपनी की ओर से अब तक इस फोन की भारतीय कीमत से पर्दा नहीं उठाया गया है।
Bid Goodbye to a bulky phone & Say Hello to re-defined sleekness on the #MotoZ2Play!
For pre-booking offers, visit: https://t.co/Jzch7gqsKv pic.twitter.com/EfDwV2nLTu
— Moto India (@Moto_IND) June 4, 2017
मोटो ज़ेड2 प्ले की बात की जाए तो इसमें 5.5-इंच की फुलएचडी एमोलेड डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 2.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626चिपसेट पर कार्य करता है। कंपनी की ओर से यह फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है।
मीड रेंज में शाओमी पेश करेगी 6जीबी रैम व 64जीबी रैम वाला मी6 एक्स, कीमत आई सामनें
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर जहां डुअल एलईडी फ्लैश के साथ लेज़र आॅटो फोकस वाला 12-मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल कैमरा दिया गया है वहीं फ्रंट पैनल पर भी डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। कपंनी की ओर से मोटो ज़ेड2 प्ले के साथ जेबीएल सांउडबूस्ट 2, मोटो टर्बोपावर पैक, मोटो स्टाईल शेल्स और मोटो गेमपैड जैसे 4 नये मोड्स भी पेश किए गए है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।


















