मोटोरोला ने किया कमाल, Motorola Air Charging से बिना तार और चार्जिंग पैड के चार्ज होंगे स्मार्टफोन

Join Us icon

मोटोराला पिछले कुछ समय से नई चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। मोटोरोला ने अपनी नई Motorola Air Charging को पेश किया है। जैसे कि नाम से पता चलता है कि फोन को चार्ज करने के लिए किसी वायर (तार) या फिर चार्जिंग पैड (वायरलेस चार्जिंग) की जरूरत नहीं होगी। यानी फोन हवा के जरिए चार्ज हो जाएगा। इस टेक्नोलॉजी पर पिछले कई साल से कंपनियां काम कर रहे हैं। अब मोटोरोला ने इस टक्नोलॉजी के कॉन्सेप्ट का पहली बार सार्वजनिक किया है। ऐसे में अब लगता है कि कंपनिया कुछ समय बाद एयर चार्जिंग टेक्नोलॉजी को कमर्शियली लॉन्च कर सकती हैं।

Motorola Air Charge की बात करें तो यह किसी वाईफ़ाई राउटर जैसे दिखाई देता है। हालांकि अभी इस टेक्नोलॉजी के बारे में डिटेल में जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे देखने से पता चलता है कि यह सेंटर डिवाइस के रूप में काम करता है जो इलेक्ट्रिक चार्ज को हवा के ज़रिए ट्रांसमिट करता है। जैसा कि हवा के माध्यम से बिजली के संचालन के सिद्धांतों के बारे में जाना जाता है। Motorola Air Charge भी एक निश्चित रेंज के अंदर 3 मीटर (या लगभग 10 फीट) काम करता है। मोटोरोला एयर चार्ज से किसी डिवाइस को चार्ज करने के लिए उसका तापमान 100 डिग्री फ़ारेनहाइट या 37.8 डिग्री सेल्सियस के अंदर होना चाहिए।

5W चार्जिंग स्पीड

यदि यह क्राइटेरिया मिलता है जो एयर चार्जिंग प्लेटफ़ॉर्म काम करता है और 5W चार्जिंग स्पीड से एक साथ चार डिवाइस चार्ज करता है। फ़िलहाल यह टेक्नोलॉजी प्री-कमर्शियल स्टेज में उपलब्ध है। ऐसे चार्जिंग स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल इन्फ़ॉर्मेशन उपलब्ध नहीं है। हालांकि, एयर चार्जिंग कॉनसेप्ट से यह पता चलता है कि यह टेक्नोलॉजी भविष्य में पेश की जाएगी।

मोरोटोला का कहना है कि यह एयर चार्जर काग़ज़, लेदर और रोज़मर्रा की अन्य ऐसी ही बाधाओं के बीच आसानी से काम करेगा। इस एयर चार्जर में एक बायो सेंसर लगाया है जो ह्यूमन बॉडी को डिटेक्टर कर लेता है। यानी एयर चार्ज और फ़ोन के बीच में यदि मानव शरीर जैसे ही आता है तो चार्जिंग बंद कर देता है। यह भी पढ़ें : Realme Pad सिर्फ 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च, जोरदार परफॉर्मेंस के साथ मिलेगी दमदार बैटरी बैकअप

1600 एंटीना

मोटोरोला के एयर चार्जर में 1600 एंटीना दिए गए हैं जो एयर चार्जिंग कॉम्पटिबल डिवाइसेस को स्कैन करते हैं। इसके साथ ही एक कस्टम प्रोसेसर और ऐल्गोरिद्म से हवा के ज़रिए फ़ोन में स्टेपल और सुरक्षित चार्जिंग प्रदान की जाती है। यह पूरी तरह से ट्रू वायरलेस चार्जिंग सिस्टम है। फ़िलहाल इससे इंसान पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। यह भी पढ़ें : रियलमी का बड़ा धमाका, इंडिया में लॉन्च हुआ दुनिया का पहला MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर वाला Realme 8S 5G

लेटेस्ट वीडियो : Reddi 10 Prime गेमिंग और बैटरी टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here