रियलमी का बड़ा धमाका, इंडिया में लॉन्च हुआ दुनिया का पहला MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर वाला Realme 8S 5G

Join Us icon

Realme 8i, Realme 8s 5G और Realme Pad के साथ रियलमी पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर आज भारत में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इन डिवाइस के लिए कंपनी ने वर्चुअल एक इवेंट का आयोजन किया था, जहां दो नए फोन मौजूदा Realme 8 सीरीज़ का हिस्सा बने और रियलमी पैड कंपनी का पहला टैबलेट के रूप में इंडियन मार्केट में आए हैं। आपको याद दिला दें कि रियलमी ने 2021 की पहली छमाही में Realme 8 सीरीज लॉन्च की थी और अब इस सीरीज में साल की दूसरी छमाही में दो और डिवाइसेज ऐड कर दिए गए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको रियलमी के नए 5G फोन Realme 8S के बारे में जानकारी देंगे।

Realme 8S 5G का डिजाइन

Realme 8s 5G का डिज़ाइन रहस्यमय ब्रह्मांड और विशाल तारों से प्रेरित है। कंपनी का कहना है कि फ़ोन को पकड़ना ऐसा लगेगा जैसे कि आपने अपने हाथों में सितारे पकड़ रखे हैं। डिवाइस के फ्रंट में टॉप लेफ्ट पर होल-पंच दिया गया है। फोन के फ्रंट पर फ्लैट डिसप्ले दिया गया है जिसमें टॉप और लेफ्ट व राइट साइड में किसी प्रकार का बेजल नहीं दिखाई देगा। हालांकि, बॉटम पर हल्का सा चिन पार्ट देखने को मिलेगा। रियर की ओर टॉप लेफ्ट में ही रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर और फ्लैश एलईडी लाइट दी गई है। फोन के बॉटम में स्पीकर ग्रिल व टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। इसे भी पढ़ें: 11GB RAM की ताकत और Samsung के कैमरे साथ लॉन्च हुआ Realme 8i, 28 दिनों तक चलेगी फोन की बैटरी

realme-8s-5g-design

Realme 8S 5G का प्रोसेसर

Realme 8S 5जी दुनिया का पहला MediaTek Dimensity 810 SoC वाला फोन है। इस प्रोसेसर में ARM Cortex-A55 और Cortex-A76 CPU कोर शामिल हैं जिनकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4 गीगाहर्ट्ज तक है। साथ में ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा ये चिपसेट LPDDR4x रैम और यूएफएस 2.2 स्टोरेज सपोर्ट करने में सक्षम है। इसके अलावा फोन में 6GB रैम और 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है। इतना ही नहीं फोन में 5GB की एक्स्ट्रा वर्चुअल रैम भी मिलती है।

realme-8s-5g-processor

Realme 8S कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में अपर्चर F1.8 के साथ 64 मेगापिक्सल का अल्ट्रा HD मेन कैमरा, अपर्चर F2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का B&W पोर्टेट लेंस और अपर्चर F2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का 4cm मैक्रो लेंस है। रियर कैमरा में सुपर नाइटस्केप, पैनोरमिक व्यू, विशेषज्ञ, टाइमलैप्स, पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर, अल्ट्रा मैक्रो, एआई सीन रिकग्निशन, एआई ब्यूटी और फिल्टर मिलेंगे। वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में अपर्चर F2.1 के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
realme-8s-5g-64mp-camera

Realme 8S 5G की डिसप्ले

पंच-होल के साथ आने वाले Realme 8S 5G में 16.5cm (6.5-इंच) Fullscreen 90Hz अल्ट्रा स्मूथ डिसप्ले दिया गया है। इसका रिजोल्यूशन 2400×1080 एफएचडी+ है। साथ ही डिसप्ले का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.5% है। फोन की डिसप्ले को पांडा ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। इसे भी पढ़ें: Realme Pad सिर्फ 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च, जोरदार परफॉर्मेंस के साथ मिलेगी दमदार बैटरी बैकअप

realme-8s-5g-launch-india-price

Realme 8S 5G की बैटरी और कनेक्टिविटी

Realme 8s 5G में पावर बैकअप के लिए कंपनी ने 5000mAh की बैटरी दी है जो कि 33 वॉट डार्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर फोन की बैटरी 727 घंटे का स्टैंडबाए टाइम देगी। इसके अलावा फोन में 3-कार्ड स्लॉट हैं, जिसमें से 2 SIM Slot + 1 MicroSD Slot मौजूद है। इतना ही नहीं फोन में 2.4GHz/5.1GHz/5.8GHz WiFi, 802.11 a/b/g/n/ac और Bluetooth 5.1 कनेक्टिविटी के लिए दिए गए हैं।

Realme 8S 5G का प्राइस और सेल

कंपनी ने रियलमी 8एस 5जी को दो रैम व एक स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। डिवाइस के 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपए और 8GB रैम 128GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपए है। फोन दो कलर ऑप्शन Universe Blue और Universe Purple कलर में लाया गया है, जिसकी सेल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 13 सितंबर को की जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here