Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन की भारत में ये हो सकती है कीमत, लॉन्चिंग से पहले लीक हुई सभी खूबियां

Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसकी स्पेसिफिकेशन्स Moto Edge X30 की तरह ही होंगी।

Join Us icon

Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफ़ोन भारत में 24 फ़रवरी को लॉन्च हो सकता है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को लेकर बताया जा रहा है कि यह चीन में लॉन्च हुए Moto Edge X30 का रिब्रांड वर्जन होगा। मोटोरोला ने चीन में इस स्मार्टफोन को दिसंबर 2021 में लॉन्च किया था। अब मोटोरोला के इस स्मार्टफोन का इंतजार भारत में किया जा रहा है। हालांकि भारत में लॉन्च से पहले Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन की इंडिया प्राइस, रैम और स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी लीक हो गई है। ये जानकारी पॉपुलर टिपस्टर योगेश बरार ने शेयर किए हैं। मोटोराला का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट और 60MP फ्रंट कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है।

Motorola Edge 30 Pro की भारत में क्या क़ीमत होगी?

Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन को भारत में 45,000 रुपये से 50,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 8GB + 128GB स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ पेश किया जाएगा। अपकमिंग Edge 30 Pro स्मार्टफोन का कुछ दिनों पहले रिटेल बॉक्स सामने आया था जिसमें इस फोन की कीमत 55,999 रुपये प्रिंट थी। मोटोरोला का यह फोन कॉस्मिक ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

Motorola Edge 30 Pro स्पेसिफिकेशन्स

Motorola Edge 30 Pro specifications

Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसकी स्पेसिफिकेशन्स Moto Edge X30 की तरह ही होंगी। यानी मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच का OLED FHD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। इसके साथ ही डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 576Hz, रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल होगा। इसके साथ ही मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन की डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट करेगा।

Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। मोटोरोला के फोन में 5000mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित MyUI 3.0 पर रन करता है।

मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन के साइज की बात करें तो यह 163.56 X 75.95 X 8.49mm होगा और फोन का वजन 194 ग्राम हो सकता है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में Dolby Atmos का सपोर्ट दिया जाएगा। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno GPU दिया जाएगा। मोटोरोला के फ़ोन में 8GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी।  यह भी पढ़ें : Poco X4 Pro स्मार्टफोन भारत में 64MP प्राइमरी कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

Moto Edge X30 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। यह OV50A40 इमेज सेंसर होगा जिसका अपर्चर f/1.88 है। इस फोन में अन्य कैमरा सेंसर की बात करें तो वह 5MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का तीसरा कैमरा सेंसर दिया जाएगा। मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 60MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Realme Narzo 50 स्मार्टफोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च, सस्ते में मिलेंगे एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here