
Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में कुछ हफ्तों पहले Redmi Note 11 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। Google Play स्पोर्ट करने वाले डिवाइस लिस्ट से पता चलता है कि शाओमी का यह स्मार्टफोन चीन में Redmi Note 11E Pro 5G के नाम से पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि शाओमी का यह स्मार्टफ़ोन भारत और ग्लोबल मार्केट में Poco X4 Pro की ब्रांडिंग के साथ भी पेश किया जा सकता है।
Xiaomiui की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अपकमिंग Poco X4 Pro स्मार्टफोन शाओमी के Redmi Note 11 Pro 5G का रिब्रांड वर्जन होगा, लेकिन इस फ़ोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।
Xiaomiui की रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि Poco X4 Pro स्मार्टफोन में दिया जाने वाले 64MP कैमरा Samsung ISOCELL GW3 सेंसर होगा। इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि अपकमिंग POCO स्मार्टफोन को ऑक्टो-कोर Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।
पोको के इस स्मार्टफोन में 5000mAh की दमदार बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। पोको का यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित MIUI 13 पर रन करता है।

Kacper Skrzypek ने भी Xiaomiui की रिपोर्ट में किए दावों की पुष्टी की है।उन्होंने बताया कि Poco X4 Pro का ग्लोबल वेरिएंट 108MP प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं पोको का यह फोन भारत में 64MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। Poco X4 Pro स्मार्टफोन Redmi Note 11 Pro 5G का रिब्रांड वर्जन होगा।
All is right… except for the cameras.
POCO X4 Pro 5G for India will use 64 Mpx meanwhile the Global variant will have a 108 Mpx module. https://t.co/2l8DpVnNSK— Kacper Skrzypek ?? (@kacskrz) February 16, 2022
Redmi Note 11 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Redmi Note 11 Pro 5G स्मार्टफोन 6.67-इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 1200nits है। इसके साथ ही Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है।
फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का है। इसके साथ ही फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। रेडमी के इस फ़ोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।यह भी पढ़ें : Realme 9 Pro स्मार्टफोन ने भारत में 64MP कैमरा, Snapdragon 695 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ की ग्रैंड एंट्री, जानें क्या हैं दाम
Redmi Note 11 Pro 5G स्मार्टफोन में Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 619GPU और कनेक्टिविटी के लिए X51 5G मॉडेम दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग दी गई है। यह भी पढ़ें : Tecno Spark 8C स्मार्टफोन भारत में 8000 रुपये से कम कीमत में होगा लॉन्च, जबदस्त होंगी स्पेसिफिकेशन्स





















