Motorola Edge 60 Pro ओवरव्यू: देखें इंडिया लॉन्च डेट, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सहित एक्सपेक्टेड प्राइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/Motorola-edge-60-pro-5g.jpg

मोटोरोला फोन चलाना पसंद करते हैं तो इस वक्त मार्केट में एक से बढ़कर एक बेहतरीन ऑप्शन्स मौजूद हैं। अप्रैल महीने में कंपनी अपनी ‘ऐज’ सीरीज में दो नए मोबाइल फोन Motorola Edge 60 Fusion और Edge 60 Stylus पेश कर चुकी है। वहीं अब इसी हफ्ते एक और नया स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Pro भी जुड़ने जा रहा है। यह नया मोटोरोला 5जी फोन इंडिया में कब लॉन्च होगा, इसकी खूबी क्या होगी, किस प्राइस रेंज में आएगा और इसमें फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स कैसी मिलेगी? इसका पूरा ओवरव्यू आप आगे पढ़ सकते हैं।

Motorola Edge 60 Pro इंडिया लॉन्च डेट

मोटोरोला ऐज 60 प्रो 5जी फोन 30 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। इसी दिन कंपनी मोबाइल की कीमत और इसकी सेल डेट से पर्दा उठाएगा। वचुर्अल ईवेंट के माध्यम से Motorola Edge 60 Pro को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा जो 30 अप्रैल की दोपहर 12 बजे लाइव स्ट्रीम होगा। इसे कंपनी वेबसाइट और मोटोरोला के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा।

Motorola Edge 60 Pro कहां बिकेगा

मोटोरोला ऐज 60 प्रो 5जी फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिये टीज़ किया जा रहा है। यहां फोन की माइक्रो साइट लाइव की जा चुकी है जिसपर स्मार्टफोन के तकरीबन सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को सार्वजनिक किया जा चुका है। लॉन्च के बाद ऑनलाइन मार्केट में Motorola Edge 60 Pro फ्लिपकार्ट पर ही बिकेगा। इसके साथ ही ऑफलाइन मार्केट में भी इस मोबाइल को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा जिसके मोबाइल की दुकान से परचेज किया जा सकेगा। यह मोबाइल Sparkling Grape (Leather), Shadow Green और Dazzling Blue कलर में मिलेगा।

Motorola Edge 60 Pro प्राइस (अनुमानित)

मोटोरोला ऐज 60 प्रो को इंडिया में 8GB RAM और 12GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। यह एक मिड बजट स्मार्टफोन होगा जिसे 30 हजार से 40 हजार रुपये तक के बजट में लाया जा सकता है। हमारा अनुमान है कि Motorola Edge 60 Pro को 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। यह फोन का ऑफर प्राइस हो सकता है जो स्कीम व डील के तहत मिलेगा। वहीं मोबाइल के बेस वेरिएंट का वास्तविक एमओपी 32 हजार रुपये तक जा सकता है।

Motorola Edge 60 Pro स्पेसिफिकेशन्स

परफॉर्मेंस

Motorola Edge 60 Pro एंड्रॉयड 15 पर चलेगा। कंपनी ने बता दिया है कि प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8350 एक्सट्रीम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। यही चिपसेट ग्लोबल वर्ज़न में दिया गया है। बता दें कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 3.35गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G615 MC6 GPU दिया गया है।

मेमोरी

मोटोरोला ने बता दिया है कि ऐज 60 प्रो 5जी फोन इंडिया में 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज पर लॉन्च होगा। यह मोबाइल का टॉप वेरिएंट हो सकता है और बेस वेरिएंट को 8जीबी रैम के साथ 128जीबी या फिर 256जीबी स्टोरेज पर पेश किया जा सकता है। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि इसमें वचुर्अल रैम मिलेगी या नहीं। गौरतलब है कि यह मोटोरोला फोन LPDDR5X RAM + UFS 4.0 Storage तकनीक पर काम करेगा।

स्क्रीन

मोटोरोला ऐज 60 प्रो 5जी फोन 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की 1.5के डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह क्वॉड-कर्व्ड डिजाइन वाली पंच-होल स्क्रीन है जो पीओएलइडी पैनल पर बनी है। इस स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 4500निट्स ब्राइटनेस के साथ ही Water touch 3.0 और Vision Booster जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। यह मोटोरोलो 5जी फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नालॉजी से लैस है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Edge 60 Pro 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS LYT700C सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल Ultra wide + Macro सेंसर और 50x ज़ूम की क्षमता वाले 10 मेगापिक्सल telephoto सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ऐज 60 प्रो 5जी फोन में तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज में यह फोन 3 दिन तक चल सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 90वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है जिसके साथ 15W wireless चार्जिंग तकनीक भी मिलती है।

खास फीचर्स

  • मोटोरोला ऐज 60 प्रो MIL-STD-810H मिलिट्री सर्टिफाइड है जो इसकी मजबूती को दर्शाता है।
  • मोबाइल को पानी व धूल से बचाने के लिए इसे IP68+IP69 रेटिंग दी गई है।
  • डिस्प्ले पर मौजूद वॉटरटच 3.0 के चलते गीले हाथों से भी टच स्क्रीन का इस्तेमाल आसानी से हो सकेगा।
  • फोन में मौजूद एडवांस Vapor Cooling Chamber इसमें मोबाइल गेमिंग को लैगफ्री व स्मूथ बनाएगा।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें NFC के साथ ही Bluetooth 5.4 और Wi-Fi 6E का सपोर्ट ​मिलेगा।
  • Moto AI इस फोन में मिलेगा जो इसे ढेरों एडवासं फीचर्स से लेस करेगा। ये मोबाइल यूज और फोटो एडिटिंग को आसान बनाएंगे।
  • Motorola Edge 60 Pro को कंपनी 3 साल की OS अपग्रेड और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आई है।