50MP Selfie कैमरा और 12GB RAM के साथ नया Motorola Edge 60 Pro 5G फोन हुआ इंडिया में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/edge-60-pro-5g.jpg

Motorola ने अपनी Edge सीरीज में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Pro भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सेगमेंट का इकलौता 50MP + 50MP + 50X एआई कैमरा सिस्टम वाला फोन है जो 1.5K ट्रू कलर क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले और 6,000mAh Battery के साथ आता है। कंपनी ने इसे लेटेस्ट moto AI फीचर्स, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया है।

Motorola Edge 60 Pro प्राइस

मोटोरोला ऐज 60 प्रो भारत में दो रैम वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। 8जीबी रैम वेरिएंट की कीमत ₹29,999 रखी गई है जबकि 12जीबी रैम स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹33,999 है। दोनों में यूजर्स को 256जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग आज 30 अप्रैल 2025 से Flipkart, Motorola.in और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो गई है। इसकी पहली बिक्री 7 मई 2025, दोपहर 12 बजे से शुरू होगी जिसे Shadow, Dazzling Blue, और Sparkling Grape कलर में खरीदा जा सकेगा।

Motorola Edge 60 Pro Price
Rs. 28,499
Go To Store
See All Prices

Motorola Edge 60 Pro स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

मोटोरोला ऐज 60 प्रो में 6.7 इंच का सुपरएचडी (1220p) क्वॉड-कर्व्ड पीओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 300हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 1.5K रिज़ॉल्यूशन (2712 x 1220 पिक्सल), Pantone वैलिडेटेड कलर और स्किनटोन, HDR10+ और 100% DCI-P3 कलर गमट के साथ आता है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और वाटर टच टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे स्क्रीन गीले हाथों से भी काम करती है।

परफॉर्मेंस

फोन में मीडियाटेक का लेटेस्ट डाइमेंसिटी 8350 एक्सट्रीम चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर 4 नैनोमीटर टेक्नोलॉजी पर बना है और इसमें 1x Cortex-A715 प्राइम कोर (3.35GHz), 3x Cortex-A715 परफॉर्मेंस कोर (3.2GHz) और 4x Cortex-A510 एफिशिएंसी कोर (2.2GHz) दिए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G615 MC6 GPU है। बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए फोन में 4,473mm² वेपर चेंबर सहित 8 एडवांस्ड थर्मल कंपोनेंट्स दिए गए हैं।

मेमोरी

Motorola Edge 60 Pro में 8GB और 12GB तक की LPDDR5X रैम और 256GB का UFS 4.0 स्टोरेज दिया गया है। रैम बूस्ट टेक्नोलॉजी के जरिए अतिरिक्त वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिलता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

फोन Android 15 पर आधारित है और Motorola ने 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। इसके साथ Hello UI इंटरफेस और moto AI फीचर्स दिए गए हैं।

कैमरा

मोटोरोला ऐज 60 प्रो में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी (OIS), 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल, 50x सुपर जूम) का ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें AI बेस्ड Signature Style, Action Shot और Super Zoom जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

बैटरी

इस फोन में दमदार 6,000एमएएच बैटरी दी गई है, जिसे DXOMARK द्वारा गोल्ड रेटिंग मिली है। इसके साथ 90वॉट टर्बोपावर चार्जिंग, 15वॉट वायरलेस चार्जिंग और 5वॉट रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, सिर्फ कुछ मिनट की चार्जिंग में लगभग 45 घंटे का बैकअप मिल सकता है।

अन्य फीचर्स

फोन को IP68/IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल, पानी और गिरने से सुरक्षित रहता है। इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स (Dolby Atmos), इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, AI Key, USB टाइप-C पोर्ट, 5G सपोर्ट, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 6E, NFC, और मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD-810H) ड्यूरेबिलिटी दी गई है।

See Full Specs