50MP सेल्फी कैमरा, 6,000mAh बैटरी, 12GB रैम वाले लेटेस्ट Motorola फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

Join Us icon

Motorola Edge 60 Pro को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया था, जो Edge 60 सीरीज का सबसे नया मॉडल है। यह इस सीरीज का सबसे महंगा फोन भी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹29,999 रखी गई है। बता दें कि Motorola Edge 60 Pro पूर्व मॉडल Edge 50 Pro का अपग्रेडेड वर्जन है जिसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी, उन्नत IP68/IP69 प्रोटेक्शन और कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं। यह आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है और यहां इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

Motorola Edge 60 Pro की भारत में सेल, ऑफर्स और कीमत

  • Motorola Edge 60 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे से भारत में शुरू हो गई है।
  • यह स्मार्टफोन Flipkart, Motorola India की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
  • यह डिवाइस 30 अप्रैल, लॉन्च के दिन से ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध था।
  • Motorola Edge 60 Pro दो मेमोरी वेरिएंट्स में आता है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹29,999 रखी गई है।
  • यह स्मार्टफोन Dazzling Blue, Sparkling Grape, और Shadow जैसे तीन रंगों में उपलब्ध है।
  • ब्रांड द्वारा नो कॉस्ट EMI और बैंक ऑफर की पेशकश की जा रही है। हालांकि ऑफर्स ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म और रिटेल आउटलेट्स पर अलग-अलग हो सकते है।
वैरियंट कीमत
8GB + 256GB29,999 रुपये
12GB + 256GB33,999 रुपये

Motorola Edge 60 Pro के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Motorola Edge 60 Pro में 6.7 इंच का 1.5K सुपर HD क्वाड-कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन, 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गमट भी मौजूद है।
  • प्रोसेसर: यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 Extreme SoC प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Mali-G615 MC6 GPU जोड़ा गया है।
  • कैमरा: Motorola Edge 60 Pro में 50MP OIS मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। वहीं, फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

  • सॉफ्टवेयर: यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी तीन साल के OS अपडेट्स और चार साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर रही है।
  • बैटरी और चार्जिंग: Motorola Edge 60 Pro में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • अन्य फीचर्स: इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग, एक्वा टच, IP68/IP69 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस, MIL-STD 810H ड्यूराबिलिटी और Dolby Atmos के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हैं।

Motorola Edge 60 Pro

Motorola Edge 60 Pro में और क्या है खास ?

Motorola ने Edge 60 Pro के लॉन्च के साथ अपनी AI इंटीग्रेशन को एक नए स्तर पर पहुंचाया है और यह पहला स्मार्टफोन ब्रांड बन गया है जिसमें Perplexity AI की सुविधा दी गई है। इस डिवाइस के साथ Perplexity Pro का तीन महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके अलावा, इसमें Moto AI के जरिए Microsoft Copilot का इंटीग्रेशन भी किया गया है। साथ ही, Motorola Edge 60 Pro में Google के Gemini Advanced की तीन महीने की सदस्यता और 2TB क्लाउड स्टोरेज भी शामिल है, जो फोन के साथ फ्री में उपलब्ध कराया जा रहा है।


Motorola Edge 60 Pro Price
Rs. 28,906
Go To Store
Rs. 28,999
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here