5000 रुपये की छूट के साथ 7100mAh बैटरी और 144Hz ​डिस्प्ले वाले Motorola Edge 70 Max की सेल शुरू

Join Us icon

मोटोरोला ऐज 70 सीरीज का सबसे पावरफुल मोबाइल फोन Motorola Edge 70 Max आज से इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। कंपनी इस स्मार्टफोन को पूरे 5000 रुपये डिस्काउंट के साथ बेच रही है। मोटो ऐज 70 मैक्स 5जी फोन में 144Hz AMOLED स्क्रीन, तगड़ी 7100mAh बैटरी, 12GB RAM और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। मोटोरोला के नए 5जी फोन को छूट के साथ कैसे और कहां से खरीदा जा सकता है, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Motorola Edge 70 Max प्राइस

मोटोरोला ऐज 70 मैक्स 5जी फोन इंडिया में दो मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 54,999 रुपये है। वहीं स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है जिसे 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे PANTONE फिनिश वाले Aqua Gray (Green), Dark Shadow (Black) और Ice Melt (Light Blue) कलर में परचेज किया जा सकता है। फोन की ब्रिकी कंपनी वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स पर होगी।

Motorola Edge 70 Max ऑफर

मोटोरोला ऐज 70 मैक्स 5जी फोन की सेल आज 20 जुलाई से शुरू हो गई है। शुरुआती सेल में कंपनी इस नए 5जी फोन पर 5,000 रुपये का भारी डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस छूट के बाद Edge 70 Max को 49,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है। वहीं टॉप वेरिएंट सिर्फ 54,999 रुपये में मिल जाएगा। यह 5 हजार रुपये का डिस्काउंट पाने के लिए Axis और HDFC बैंक ​क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करनी होगी। फोन को 18 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी परचेज कर सकते हैं।

Motorola Edge 70 Max स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला ऐज 70 मैक्स 5जी फोन में 1440 x 3168 पिक्सल रेजोल्यूशन 6.82-इंच की Quad HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह LTPO AMOLED स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला Glass 7i की लेयर लगी है। यह MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर लाया गया है और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP68+IP69 रेटिंग दी गई है।

मोटोरोला ऐज 70 मैक्स को एंड्रॉयड 16 आधारित Hello UI पर काम करता है। प्रोसेसिंग के​ लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है जो 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने 29,72,932 AnTuTu Score अचीव किया है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन ठंडा रखने के लिए इसमें ArcticMesh cooling सिस्टम के साथ 5500mm vapour cooling चैंबर दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए इस मोटोरोला फोन में 7100mAh बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 16 घंटे, 38 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है जिसे टेस्टिंग में 57 मिनट में फोन को 20% से 100% चार्ज कर दिया था। Moto Edge 70 Max में 25W Wireless चार्जिंग और 5W reverse का सपोर्ट भी मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए यह मोटोरोला का 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT710 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर और 119 डिग्री fov वाले 8 मेेगापिक्सल Ultrawide एंगल लेंस और 2-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। Motorola Edge 70 Max 5G फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here