
Motorola ने होम मार्केट चीन में नया Motorola Edge S Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है। मोरोटोरा के यह स्मार्टफोन कंपनी के पहले लॉन्च किए Edge S का सक्सेसर है, जिसे कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में Moto G100 के नाम से पेश किया था। मोटोरोला का यह फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन हाई-एंड फीचर्स जैसे 144Hz हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और Qualcomm के दमदार Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको मोटोरोला के लेटेस्ट Motorola Edge S Pro स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी शेयर कर रहे हैं।
Motorola Edge S Pro स्पेसिफिकेशन्स
Motorola Edge S Pro स्मार्टफोन में 6.7-इंच का 10-bit OLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट144Hz और टच सैंपलिंग रेट 576Hz है जो कि HDR10 सपोर्ट के साथ आता है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ आता है। मोटोरोला का यह दमदार स्मार्टफोन 12GB तक रैम और 256 GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Moto Edge S Pro स्मार्टफोन में 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया है जो मैक्रो लेंस का काम भी करता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।
Motorola Edge S Pro स्मार्टफोन में 4520mAh की बैटरी दी है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 30W TurboPower फास्ट चार्ज के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड कंपनी के कस्टम यूजरइंटरफेस MYUI 2.0 पर रन करता है, जिसमें नए आइकन, वालपेपर, फॉन्ट Moto AI कैमरा मोड और रियल टाइम ट्रांसलेशन व रियल टाइम सबटाइटल, अपग्रेडेड गेम मोड जैसे फीचर मिलते हैं। यह भी पढ़ें : Realme GT Flash की खूबियां हुई लीक, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 888+ और MagDart चार्जिंग से लैस है ये कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन
Motorola Edge S Pro कीमत
Motorola Edge S Pro स्मार्टफोन का 6GB/128GB वेरिएंट चीन में 2399 युआन (करीब 27,500 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 8GB/128GB और 8GB/256GB वेरिएंट को चीन में क्रमश: 2699 युआन (करीब 30,900 रुपये) और 2999 युआन (करीब 34,300 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है।
मोटोरोला के इस स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 12GB/256GB स्टोरेज के साथ 3299 युआन (करीब 37,800 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। खबरों की माने तो Motorola जल्द ही अपनी Edge 20 series के स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर सकता है। यह भी पढ़ें : Google Pixel 5a के इंडिया लॉन्च को लेकर आई बड़ी खबर, गूगल के सस्ते स्मार्टफोन कीमत से लेकर सभी खूबियां हुई लीक





















