
Realme GT Flash स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इस फोन की स्पेशिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गई हैं। रियलमी ने ठीक एक दिन पहले अपने अपने कॉन्सेप्ट फोन Realme MagDart से पर्दा उठाया था। इससे पहले इस हफ्ते की शुरुआत में रियलमी ने MagDart को लॉन्च किया था। यह एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए लॉन्च किया पहला मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सॉल्यूशन है। MagDart चार्जिंग सॉल्यूशन Apple के MagSafe टेक्नोलॉजी जैसा ही है जिसे iPhone 12 लाइनअप के साथ पेश किया गया था। Realme GT Flash कंपनी का कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन है जो रियलमी के MagDart सपोर्ट के साथ आता है। इस स्मार्टफ़ोन में सर्कुलर चार्जिंग कॉइल दी है जो MagDart चार्ज और एक्सेसरीज सपोर्ट करता है। Realme ने इस स्मार्टफ़ोन के बारे में थोड़ी ही जानकारी शेयर की थी लेकिन नई लीक रिपोर्ट में Realme GT Flash के बारे में डिटेल में जानकारी मिलती है।
Realme GT Flash स्पेसिफिकेशन्स
टिपस्टर अभिषेक यादव ने ट्वीट कर बताया है कि Realme GT Flash स्मार्टफोन में 6.7-इंच का E4 sAMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसका रेजलूशन QHD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz है। रियलमी का यह स्मार्टफोन Snapdragon 888 Plus चिपसेट के साथ लेटेस्ट LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 50MP Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर के साथ 50MP IMX766 कैमरा और 2MP का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। Realme GT Flash स्मार्टफ़ोन में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया जा सकता है।
Realme GT Flash स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी जा जा सकता है। रियलमी के इस स्मार्टफोन की मुख्य हाइलाइट MagDart वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। रियलमी का यह स्मार्टफोन Realme के 50W MagDart वायरलेस चार्जिंग और 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ ही रियलमी का यह फोन NFC, लीनियर मोटर और डुअल स्पीकर के साथ आता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 32 इंच का नया सस्ता स्मार्ट टीवी Mi TV 4C, जानें कीमत और खूबियां
Realme GT Flash specifications.
– 6.7″ E4 sAMOLED QHD+ LTPO 1 ~ 120hz refresh rate
– Snapdragon 888+
– LPDDR5 + UFS 3.1
– 4500mAh battery with 15W/50W MagDart charging + 65 Watt charging
– 50MP(IMX766)OIS + 50MP(IMX766) + 2MP
– 32MP IMX615
– NFC
– Linear motor#Realme #Oppo pic.twitter.com/8aNXiBAKam— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) August 4, 2021
Realme GT Flash स्मार्टफोन में ऑरिजनल Realme GT स्मार्टफोन के मुकाबले कई हाई-एंड फीचर दिए गए हैं। फिलहाल रियलमी का यह स्मार्टफोन एक कॉन्सेप्ट फोन है जो MagDart टेक्नोलॉजी के साथ आता है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि कंपनी Realme GT Flash को बिक्री के लिए मार्केट में पेश करेगी या नहीं। यह भी पढ़ें : Honor का सरप्राइज, अचानक लॉन्च किया 8GB रैम और 64MP कैमरे वाला Honor Play 5T Pro स्मार्टफोन


















