
इस समय इंडियन मार्केट में बड़ी ही तेजी से 108MP कैमरा वाले काफी स्मार्टफोन्स बाजार में दस्तक दे रहे हैं। एक दौर था जब 108MP कैमरा सेंसर्स को प्रीमियम डिवाइसेज में ही उपलब्ध कराया गया था। लेकिन समय बीतने के साथ ही कंपनियां अब 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिड-रेंज बजट कैटगरी में भी पेश कर रही हैं। वहीं, अब एक नई जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार लेनोवो की अधिकृत कंपनी मोटोरोला टेक मंच पर एक और 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन लाने की योजना बना रही है। दरअसल, इस फोन को Motorola Hanoip के नाम से BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है जो कि टिप्सटर Mukul Sharma स्पॉट किया है। हालांकि, अभी फोन का असली मार्केटिंग नाम का खुलासा होना बाकि है। लेकिन, बीआईएस पर इस फोन के देखे जाने से एक बात साफ है कि फोन इंडिया में जल्द एंट्री करेगा।
Motorola Hanoip में होंगे ये फीचर
मुकुल शर्मा ने इस लिस्टिंग के साथ ही Motorola Hanoip के कुछ फीचर्स की जानकारी दी है। इस जानकारी के अनुसार फोन में फ्रंट पर डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 32MP+16MP सेंसर होंगे। वहीं, रियर पर 108MP प्राइमरी सेंसर के साथ 16MP, 8MP और 2MP सेंसर दिए जाएंगे। इसके अलावा बताया गया है कि मोटोरोला का यह फोन दो वेरिएंट: 4GB RAM + 64GB और 6GB + 128GB स्टोरेज में आएगा। इसके अलावा फोन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: Motorola का एक और सस्ता स्मार्टफोन आया सामने, Moto G20 नाम के साथ होगा लॉन्च
Motorola Hanoip receives the Indian BIS certification, launch imminent.
Expected to feature a 32MP + 16MP dual selfie setup, 108MP + 16MP + 8MP + 2MP rear camera setup, 4GB/64GB and 6GB/128GB.#Motorola #Hanoip pic.twitter.com/x479xo3elN— Mukul Sharma (@stufflistings) March 18, 2021
Moto G100
कुछ समय से खबर सामने आ रही है कि मोटोरोला की जी-सीरीज के अंदर Moto G100 को 25 मार्च ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। दरअसल, हाल ही में TechnikNews ‘Nils Aherensmeier (ट्विटर के माध्यम से) के माध्यम जानकारी दी थी कि मोटोरोला इस महीने 25 मार्च को Moto G100 के लॉन्च करने वाली है। लेकिन हमें अभी इस बात की कन्फर्म जानकारी नहीं दी है।
वहीं, खबरों के मुताबिक, मोटो जी100 पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए Motorola Edge S का ग्लोबल वेरियंट होगा। लीक तस्वीरों से Moto G100 में मोटो एज एस की तरह ही ड्यूल होल-पंच कटआउट होने का पता चला है। फोन में सभी स्पेसिफिकेशन्स मोटो एज एस वाले हो सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 5G की पावर के साथ आएगा Moto G50, लॉन्च से पहले ही वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
Moto G100 का डिजाइन
हाल ही में TechnikNews द्वारा शेयर की गई तस्वीरों के में मोटो G100 का डिजाइन सामने आया है। इन तस्वीरों के अनुसार इस फोन में किनारे पर पतले बेजल और डिस्प्ले के नीचे व ऊपर की तरफ चौड़ी चिन दी गई है। डिस्प्ले पर सबसे ऊपर दाएं कोने में दो सेल्फी कैमरे मौजूद हैं। सेल्फी कैमरे के लिए अलग कटआउट है। रियर पर हैंडसेट में फ्लैश के साथ क्वाड-रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।



















