
Motorola ने कुछ दिनों पहले घोषणा की थी कि कंपनी इंडियन मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया डिवाईस लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने बताया था कि Motorola 16 सितंबर को राजधानी दिल्ली में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से नया स्मार्टफोन बाजार में उतारा जाएगा। वहीं अब मोटोरोला द्वारा फोन लॉन्च किए जाने से पहले ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ने इस फोन के नाम का खुलासा कर दिया है। 16 सितंबर को लॉन्च होने वाले इस Motorola फोन को Moto E6s नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा।
Moto E6s को लेकर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर प्रोडक्ट पेज भी बना दिया गया है। इस प्रोडक्ट पेज से एक ओर जहां यह साफ हो गया कि Moto E6s फ्लिपकार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा वहीं दूसरी ओर लिस्टिंग में Moto E6s की कई स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है। आपको बता दें कि Moto E6s को Motorola द्वारा IFA 2019 में लॉन्च किए गए Moto E6 Plus फोन का रिब्रांडिड वर्ज़न माना जा रहा है।
Moto E6s
फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग में सामने आया है कि Moto E6s को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 6.1-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करेगा। Motorola ने इसे मैक्स विज़न डिसप्ले का नाम दिया है। फ्लिपकार्ट पर Moto E6s को 4जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है जो 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। वहीं Moto E6s के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद रहेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
Moto E6s यदि वाकई में Moto E6 Plus का रिब्रांडिड वर्ज़न बनकर आने वाला है तो अंर्तराष्ट्रीय मार्केट में इस फोन को 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। फोटोग्राफी के लिए Moto E6 Plus में 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Moto E6s यानि Moto E6 Plus डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000mAh की बैटरी दी गई है। बहरहाल इंडिया में Moto E6s की कीमत क्या होगी इसके लिए 16 सितंबर का इंतजार किया जा रहा है।




















