
Motorola वन सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन One Fusion और One Fusion Plus को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं और ये फोन इसी महीने बाजार में उतारे जा सकते हैं। वहीं आज हमें जानकारी मिली है कि मोटोरोला ने अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपने दो और नए स्मार्टफोंस को ऑफिशियल कर दिया है। ये फोन Moto G Fast और Moto E नाम के साथ पेश किए गए हैं जो आने वाले दिनों में अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इनमें से एक मोटो जी फास्ट को $199.99 यानि भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 15,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है, जिसकी डिटेल आगे दी गई है।
डिजाईन
Moto G Fast को कंपनी की ओर से पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसे मोटोरोला ने मैक्स विज़न डिसप्ले का नाम दिया है। फोन का फ्रंट पैनल बेजल लेस है परंतु नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी बाईं ओर पंच-होल मौजूद है और इसी में फोन का सेल्फी कैमरा फिट है। Moto G Fast के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में स्थित है।
फोन के बैक पैनल पर Motorola लोगो लगा हुआ है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। इसी तरह फोन के लोवर पैनल पर बीच में यूएसबी पोर्ट दिया गया है जिसके एक तरह स्पीकर तथा दूसरी तरह 3.5एमएम जैक मौजूद है।
स्पेसिफिकेशन्स
Moto G Fast के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1560 × 720 पिक्सल रेज्लयूशन वाली 6.4 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। Moto G Fast को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के 11एनएम तकनीक पर बने स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू मौजूद है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी और 64MP कैमरे वाले Motorola One Fusion Plus की कीमत का लॉन्च से पहले ही खुलासा
Moto G Fast ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का पंच-होल सेल्फी कैमरा मौजूद है।
Moto G Fast को ग्लोबल मंच पर 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है जिसके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बैकअप के लिए 10वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। अमेरिकी बाजार में यह फोन पर्ल व्हाईट कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।























