5000mAh बैटरी और 64MP कैमरे वाले Motorola One Fusion Plus की कीमत का लॉन्च से पहले ही खुलासा

Join Us icon

Motorola को लेकर पिछले दिनों खबर आई थी कि कंपनी अपनी ‘वन सीरीज़’ में दो नए फोन जोड़ने की तैयारी कर रही है जिन्हें Motorola One Fusion और Motorola One Fusion+ नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह सीरीज़ गूगल प्ले कंसोल पर भी लिस्ट हो चुकी है जहां डिवाईसेज की जानकारी मिली थी। वहीं अब एक विदेशी वेबसाइट ने लॉन्च से पहले ही इन स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स के साथ साथ कीमत का भी खुलासा कर दिया है। वेबसाइट की मानें तो मोटोरोला वन फ्यूज़न और वन फ्यूज़न प्लस जून महीने में ही टेक मार्केट में लॉन्च हो जाएगे।

Motorola One Fusion Plus

मोटोरोला वन फ्यूज़न+ को लेकर इस वेबसाइट ने दावा किया है कि यह डिवाईस PLN 1,399 यानि भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 26,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वेबसाइट ने इस फोन को 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले से लैस बताया है। लीक के मुताबिक Motorola One Fusion+ पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करेगा।

Motorola One Fusion Plus price full specifications leaked before launch 5000mah battery pop up quad camera

Motorola One Fusion+ को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया हैं जिसके साथ प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट देखने को मिलेगा। लीक के अनुसार इस फोन को 4 जीबी रैम या 6 जीबी रैम मैमारी पर लॉन्च किया जा सकता है जिनमें स्टोरेज के तौर पर 64 जीबी मैमोरी व 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें : खूबसूरत लुक और धमाकेदार फीचर्स के साथ आया Oppo Reno 4 Pro, क्या मार्केट में मचाएगा तहलका?

Motorola One Fusion Plus क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा, जिसमें 64MP Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। रिपोर्ट में अन्य कैमरा सेंसर्स की डिटेल सामने नहीं आई है। वहीं मोटोरोला वन फ्यूज़न प्लस को 3.5एमएम जैक से लैस बताया गया है तथा पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है।

Motorola One Fusion

मोटोरोला वन फ्यूज़न को 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले से लैस बताया गया है। लीक के अनुसार यह फोन भी एंडरॉयड 10 से लैस होगा जिसमें प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट देखने को मिलेगा। रिपोर्ट में इस फोन को 3 जीबी रैम या 6 जीबी रैम मैमारी पर लॉन्च किए जाने की बात कही गई है जिसके साथ 64 जीबी मैमोरी व 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

Motorola One Fusion Plus price full specifications leaked before launch 5000mah battery pop up quad camera

Motorola One Fusion भी क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा, जिसमें 48MP Samsung GM1 का प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल के अन्स सेंसर दिए जाने की बात कही गई है। बताया गया है कि यह फोन भी 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होगा जिसे ब्लैक व ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here