Moto G Max ब्राजील में हुआ लॉन्च, 200MP OIS कैमरा और 5200mAh बैटरी के साथ आया नया फोन

Moto G Max स्मार्टफोन को ब्राजील में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है, लेकिन इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे प्रीमियम बनाते हैं। Motorola ने इस डिवाइस में दमदार कैमरा, हाई ब्राइटनेस AMOLED डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड क्वालिटी दी है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Moto G Max स्पेसिफिकेशंस
Moto G Max में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर रिजॉल्यूशन 1272 x 2772 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव स्मूद रहेगा। कंपनी के अनुसार, इसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। साथ ही इसमें Adaptive Refresh Rate फीचर भी मौजूद है, जो जरूरत के हिसाब से रिफ्रेश रेट को एडजस्ट करके बैटरी बचाने में मदद कर सकता है।
परफॉरमेंस के लिए Moto G Max में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर लगा है। इसके साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। फोन में वर्चुअल RAM सपोर्ट भी है, जिसकी मदद से RAM को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन Android 16 पर काम करता है।
फोटोग्राफी की बात करें तो Moto G Max में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो Optical Image Stabilization (OIS) सपोर्ट करता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जो 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 2K रेजॉल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
Moto G Max फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 35 घंटे तक का बैकअप दे सकता है।
ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी Moto G Max फोन मजबूत है। इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल, पानी और हाई-प्रेशर वाटर जेट्स से सुरक्षित रह सकता है। साथ ही फोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है। इसके अलावा NFC, Bluetooth 5.4, Dual SIM और eSIM सपोर्ट जैसे फीचर्स भी हैं।
Moto G Max की कीमत
Moto G Max की कीमत ब्राजील में BRL 2,519.10 रखी गई है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 46 हजार रुपये के आसपास होती है। यह स्मार्टफोन Azul Carlo (Blue) और Grafite कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
यदि आप ब्राजील में हैं और ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें प्रीमियम डिस्प्ले, दमदार कैमरा और मजबूत बिल्ड क्वालिटी मिले तो Moto G Max मिड-रेंज में बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसे ही और टेक से जुड़े अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।