Motorola ने की Xiaomi-Realme को टक्कर देने की तैयारी, Moto G10 और Moto G30 हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

Motorola ने फरवरी महीने में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में ‘जी सीरीज़’ के दो नए मोबाइल फोन लॉन्च किए थे जिनमें Moto G10 और Moto G30 शामिल थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन यूरोपियन मार्केट में उतारे गए थे जो अब इंडिया आने के लिए तैयार है। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि मोटोरोला भारत में अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जो ‘जी’ सीरीज़ में पेश किए जाएंगे। दोनों ही फोन लो बजट सेग्मेंट में लाए जाएंगे। अब बस इंतजार है तो सिर्फ लॉन्च डेट के सामने आने का।

मोटोरोला इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए न्यू लॉन्च की जानकारी दी है। मोटोरोला ने हालांकि लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन यह जरूर साफ कर दिया है कि आगामी डिवाईस ‘जी’ सीरीज़ में जोड़े जाएंगे। मोटोरोला अपने लॉन्च को #AsliAllRounders हैशटैग के साथ प्रोमोट कर रही है। फोन की लॉन्च डेट सामने आते ही इस खबर को अपडेट करते हुए पाठको को जानकारी दी जाएगी।

Moto G10 और Moto G30

यूरोप में लॉन्च हुए मोटो जी10 और मोटो जी30 दोनों ही स्मार्टफोंस में 6.5-इंच आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दिया गया है जो कि 720 x 1,600 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसके अलावा Moto G30 में 90Hz रिफ्रेश रेट और Moto G10 में 60Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसिंग के लिए मोटो G30 में जहां क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है वहीं मोटो जी10 क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 की तैयारी में फ्लैगशिप कीलर, होने वाला है यह बड़ा बदलाव

दोनों फोन में कैमरा फीचर्स और सेंसर एक जैसे हैं सिर्फ मेन सेंसर को छोड़कर। Moto G30 में रियर पर अपर्चर f/1.7 के साथ 64MP का मेन सेंसर क्वाड पिक्सल टेक से लैस है। वहीं, Moto G10 में अपर्चर f/1.7 और नाइट विजन के साथ 48MP कैमरा दिया गया है। इसके अलावा दोनों फोन में 8MP अल्ट्रा-वाइड एंग कैमरा (118º) है। हालांकि, डिवाइस में टेलिफोटो कैमरा की जगह हाई रिजोल्यूशन मेन सेंसर में जो जूम का काम करता है। इसके अलावा फोन में 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है।

motorola-moto-g10-g30-coming-in-india-price-specs-sale-offer

Moto G30 में 4GB और 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, मोटो जी10 में 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ 4जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट हैं और मोटो जी30 की तरह माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : रियलमी ने चला बड़ा दांव, 5G और पावरफुल फीचर्स के साथ लाया ताकतवर फोन Realme GT, Xiaomi को घेरने की तैयारी

दोनों 4 जी फोन (कैट 4) हैं, जिनमें कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और कई तरह के सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा वायर्ड कनेक्टिविटी में यूएसबी-सी (2.0 गति के लिए वायर्ड) और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल हैं। वहीं, फोन एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करते हैं। पावर बैकअप के लिए फोन्स में 5,000mAh की बैटरी दी है जो एक बार चार्ज कर दो दिन तक इस्तेमाल करने के लिए काफी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here