
Motorola ने हाल ही में इंडियन मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया 5जी फोन Moto G71 5G लॉन्च किया है। 6GB RAM, Snapdragon 695 चिपसेट, 50MP Camera और 33W 5,000mAh Battery की ताकत से लैस यह 5G Phone भारतीय बाजार में 18,999 रुपये की कीमत पर उतारा गया है। इंडिया में मोटो जी71 लॉन्च किए जाने के बाद अब खबर आ रही है कि मोटोरोला कंपनी अपनी ‘जी’ सीरीज़ के एक और नया मोबाइल फोन पर काम कर रही है जिसे Moto G22 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Moto G22 को लेकर मोटोरोला ने हालांकि अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर सर्टिफाइड हो गया है। गीकबेंच पर इस मोटोरोला फोन को कल यानी 13 जनवरी को लिस्ट किया गया है जो मोटो जी22 की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी का खुलासा हुआ है। यहां फोन का नाम Motorola Moto G22 ही बताया गया है और गीकबेंच लिस्टिंग ने यह साफ कर दिया है कि यह नया मोटोरोला मोटी जी22 स्मार्टफोन बेहद जल्द टेक मंच पर दस्तक देने वाला है।
Motorola Moto G22 की स्पेसिफिकेशन्स
गीकबेंच लिस्टिंग में साफ हो गया है कि मोटोरोला मोटो जी22 स्मार्टफोन सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड ओएस 12 पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया जाएगा जिसके साथ मोटो जी22 मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट पर रन करेगा। बेंचमार्किंग साइट पर यह फोन 4 जीबी रैम के साथ सामने आया है। वहीं गीकबेंच पर इस मोटोरोला फोन को सिंगल-कोर में 170 और मल्टी-कोर में 912 स्कोर प्राप्त हुआ है। यह भी पढ़ें : Realme-Xiaomi को टक्कर देने वीवो लेकर आई लो बजट मोबाइल फोन Vivo Y21E, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
Moto G71 5G की स्पेसिफिकेशन्स
यह मोटोरोला मोबाइल 6.4 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 409पीपीआई और 700निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। Moto G71 5G एंडरॉयड 11 आधारित माययूआई पर लॉन्च हुआ है और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर रन करता है। इंडियन मार्केट में इस फोन को 6 जीबी रैम पर पेश किया गया है जो 2 जीबी वचुर्अल रैम भी सपोर्ट करता है। फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। मोटोरोला ने अपने फोन को आईपी52 रेटिड बनाया है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखता है।
फोटोग्राफी के लिए Moto G71 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटोरोला मोबाइल 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। 5जी, 4जी एलटीई, 3.5एमएम जैक और एनएफसी के साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।























