
VIVO कंपनी साल 2022 के दो हफ्तों में ही भारतीय बाजार में अपने दो ‘वाई सीरीज़’ स्मार्टफोन उतार चुकी है। ये दोनों वीवो फोन Vivo Y21T और Vivo Y33T नाम के साथ मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं आज फिर से भारत में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए वीवो ने इसी सीरीज़ में एक और नया मोबाइल फोन vivo Y21e अनाउंस कर दिया है। वीवो वाई21ई स्मार्टफोन इंडिया में 12,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है जो आज से ही बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।
Vivo Y21e की स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई21ई स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.51 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्क्रीन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन वाली है जो एलसीडी पैनल तथा इन-सेल टेक्नोलॉजी पर बनी है। प्लॉस्टिक बॉडी पर निर्मित Vivo Y21e का डायमेंशन 164.26×76.08×8.00एमएम और वज़न 182ग्राम है।

Vivo Y21e को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो फनटच ओएस 12 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है। इंडियन मार्केट में यह फोन 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 0.5जीबी की एक्सटेंडेड रैम भी सपोर्ट करता है। वीवो वाई21ई में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए यह वीवो फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन एफ/1.8 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Vivo Y21e एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए वीवो वाई21ई में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इस नए वीवो फोन को Midnight Blue और Diamond Glow कलर में खरीदा जा सकता है।






















