
मोटोरोला की मोटो जी7 सीरीज़ के पावरफुल फोन मोटो जी7 पावर की रियल ईमेज और कीमत सामने आ चुकी है। इस फोन को ब्राजील के स्टोर पर देखा गया है जहां मोटो जी7 पावर को फुल स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस टैग के लिए शोकेश किया गया था। मोटो जी7 पावर की खबर के साथ ही इस सीरीज़ के एक और स्मार्टफोन मोटो जी7 प्ले की जानकारी भी सामने आ गई है। मोटो जी7 प्ले को बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है जहां यह स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट है।
मोटो जी7 प्ले को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि मोटो जी7 प्ले भी एंडरॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9.0 पाई पर पेश किया जाएगा। गीकबेंच पर इस फोन को 2जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। माना जा रहा है कि कंपनी मोटो जी7 प्ले को दो वेरिएंट्स में पेश करेगी। एक वेरिएंट जहां 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा वहीं दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।
गीकबेंच के अनुसार मोटो जी7 प्ले 1.80गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करेगा। बेंचमार्किंग साइट पर मोटो जी7 प्ले को सिंगल-कोर में जहां 1173 स्कोर दिया गया है वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 4090 स्कोर प्राप्त हुआ है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार मोटो जी7 प्ले को 6-इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है तथा पावर बैकअप के लिए फोन में 3000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
सबसे पहले देखें कैसा होगा मोटो रेज़र 2019, नए अवतार में आएगा यह स्टाइलिश फोन
मोटोरोला अगले महीने ब्राजील में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इस बात की पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि इसी ईवेंट के मंच से कंपनी अपनी मोटो जी7 सीरीज़ को टेक मंच पर पेश करेगी। मोटोरोला की इस सीरीज़ में मोटो जी7, मोटो जी7 प्ले, मोटो जी7 प्लस और मोटो जी7 पावर स्मार्टफोन शामिल होंगे। ब्राजील में प्रदर्शित होने के बाद ये स्मार्टफोन भारत कब तक आएंगे इस बारें में अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।



















