50MP कैमरा और 11GB RAM की ताकत के साथ लॉन्च हुआ Moto G71 5G Phone, कीमत है 20,000 से कम

Join Us icon

Lenovo अधिकृत Motorola ने नंवबर महीने में टेक मंच पर अपनी ‘जी’ सीरीज़ के तहत नया 5G Phone Moto G71 पेश किया था। कंपनी द्वारा प्रदर्शित किए जाने के बाद अब यह मोटोरोला फोन बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। Moto G71 5G को फिलहाल कंपनी की ओर से चीनी बाजार में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में इंडिया व अन्य मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। चलिए जानते हैं Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट, 8GB RAM, 50MP camera और 30W 5,000mAh battery वाले मोटो जी71 में क्या है खास।

Moto G71 5G की स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला जी71 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 6.4 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। पंच-होल डिजाईन वाली यह फोन की स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा डीसीआई-पी3 कलर गामुट सपोर्ट करती है। मोटोरोला का यह फोन आईपी52 रेटिड है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखता है। यह भी पढ़ें : 120W चार्जिंग, 12GB RAM और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Snapdragon 8 Gen 1 वाला Xiaomi 12 Pro

Moto G71 5G को एंडरॉयड 11 आधारित माययूआई पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी ने अपने फोन को वचुर्अल रैम तकनीक से लैस किया है जो फोन में मौजूद 8 जीबी रैम मैमोरी को 3 जीबी का अतिरिक्त सपोर्ट देता है तथा मोटो जी71 5जी फोन 11 जीबी रैम की परफॉर्मेंस दे पाता है। यह फोन 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Motorola Moto G71 5G phone launched with Snapdragon 695 8GB RAM 50MP camera and 30W charging

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मोटो जी71 5जी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto G71 5G स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Exclusive: Moto Edge X30 का इंडिया लॉन्च आया नजदीक, जानें कब होगी इस धांसू फोन की एंट्री

Moto G71 5G एक डुअल सिम फोन है जो 5जी के साथ 4जी एलटीई भी सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और एनएफसी के साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह मोटो फोन रियर कैमरा सपोर्ट करता है वहीं साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।

Moto G71 5G की कीमत

चीनी बाजार में इस नए Motorola फोन को सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। यह फोन वेरिएंट 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। Moto G71 5G Phone की कीमत 1699 युआन है जो भारतीय करंसी के अनुसार 19,900 रुपये के करीब है। चीनी बाजार में इस फोन को Nebula Green और Glacier Blue कलर में खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here