120W चार्जिंग, 12GB RAM और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Snapdragon 8 Gen 1 वाला Xiaomi 12 Pro

Join Us icon

Xiaomi 12 series टेक मार्केट में एंट्री ले चुकी है। इस सीरीज़ के साथ शाओमी कंपनी ने साल 2022 की शुरूआत से पहले ही अपने फैंस को बड़ा तोहफा दे दिया है। सीरीज़ के तहत तीन मोबाइल फोन लॉन्च किए गए हैं जिन्होंने Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12X नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है शाओमी 12 प्रो इस सीरीज़ का सबसे बड़ा मॉडल है। लेकिन यह फोन सिर्फ नाम ही नहीं बल्कि काम से भी ‘प्रो’ बनकर आया है, जिसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी आगे दी गई है।

Xiaomi 12 Pro की डिसप्ले

शाओमी 12 प्रो स्मार्टफोन 3200 × 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.73 इंच की लार्ज 2के डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 480हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। इस फोन की स्क्रीन ई5 एमोलेड एलटीपीओ पैनल पर बनाई गई है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी सपोर्ट करती है तथा कोर्निंग गोरिल्ला विक्टस से प्रोटेक्टेड है। इस फोन में 10बिट पैनल का इस्तेमाल किया गया है जो 1500निट्स ब्राइटनेस आउटपुट देता है।

120w charging and Snapdragon 8 Gen 1 chip phone Xiaomi 12 Pro launched

Xiaomi 12 Pro की प्रोसेसिंग

Xiaomi 12 Pro को कंपनी की ओर लेटेस्ट एंडरॉयड 12 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 13 पर काम करता है। बता दें कि शाओमी 12 सीरीज़ कंपनी की पहली स्मार्टफोन सीरीज़ है जिसमें मीयूआई 13 दिया गया है। इसके अलावा शाओमी 12 प्रो स्मार्टफोन 3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Xiaomi 12 officially launched with Snapdragon 8 Gen 1 chipset and 50MP camera know specs price sale

Xiaomi 12 Pro का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए शाओमी 12 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें तीनों कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्सल के हैं। रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स707 7पी लेंस हैं जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह शाओमी फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। शाओमी 12 प्रो को कंपनी ने अपनी खास CyberFocus तकनीक के साथ बाजार में उतारा है।

120w charging and Snapdragon 8 Gen 1 chip phone Xiaomi 12 Pro launched

Xiaomi 12 Pro की बैटरी

Xiaomi 12 Pro में पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स देने के साथ ही कंपनी ने इसे ताकतवर बैटरी और चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया है। शाओमी 12 प्रो स्मार्टफोन 4,600एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ है जो 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। बताया गया है कि यह फोन सिर्फ 15 मिनट में ही 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं शाओमी 12 प्रो स्मार्टफोन 50वॉट वायरलेस चार्जिंग और 10वॉट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

120w charging and Snapdragon 8 Gen 1 chip phone Xiaomi 12 Pro launched

Xiaomi 12 Pro का प्राइस

शाओमी ने अपने इस पावरफुल स्मार्टफोन को चीन में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। फोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 4699 युआन ( तकरीबन 55,000 रुपये) है। इसी तरह फोन के दूसरे वेरिएंट को 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ 4999 युआन (तकरीबन 58,600 रुपये) में लॉन्च किया गया है। Xiaomi 12 Pro का सबसे बड़ा वेरिएंट 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 5399 युआन (तकरीबन 63,290 रुपये) के करीब है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here